{"_id":"672794eb92c6e8ed9908cbe5","slug":"singham-again-movie-box-office-collection-day-3-ajay-devgn-akshay-kumar-ranveer-singh-rohit-shetty-2024-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again Collection: संडे से ही गिरनी शुरू हो गई सिंघम अगेन की कमाई, मंडे टेस्ट में हो जाएगा पहला फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singham Again Collection: संडे से ही गिरनी शुरू हो गई सिंघम अगेन की कमाई, मंडे टेस्ट में हो जाएगा पहला फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 03 Nov 2024 09:21 PM IST
सार
Singham Again Movie Box Office Collection Day 3: सिंघम अगेन ने पहले सप्ताहांत में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। पठान-जवान तो दूर, यह फिल्म स्त्री 2 के तीन दिन के कलेक्शन से भी काफी पीछे है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 6
सिंघम अगेन
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिंघम अगेन को बड़े परदे पर भूल भुलैया 3 से कड़ी टक्कर मिल रही है। बड़े सितारों से सजी रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखाती नजर नहीं आ रही है। फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, लेकिन रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों के उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है।
'सिंघम अगेन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन ही बिगड़ा सिंघम अगेन का खेल
फिल्म में अजय देवगन के साथ रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे नजर आए हैं। इसके बावजूद भी यह फिल्म बंपर ओपनिंग लेने में नाकाम साबित हुई। पहले दिन इस फिल्म ने महज 43.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। धीमी शुरुआत की वजह से फिल्म पर संकट के बादल गहराने लगे हैं।
3 of 6
'सिंघम अगेन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे दिन फिल्म को लगा तगड़ा झटका
सिंघम अगेन को दूसरे दिन तगड़ा झटका लगा। जहां, भूल भुलैया 3 ने दूसरे दिन कमाई में उछाल दर्ज की। वहीं, सिंघम अगेन की कमाई में शनिवार को गिरावट दर्ज की गई। फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे आना इसके निर्माताओं के लिए खतरे की घंटी जैसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
तीसरे दिन स्त्री 2 से भी पीछे रही सिंघम अगेन
सिंघम अगेन की तुलना इस साल की बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्म स्त्री 2 करें तो यह अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म से काफी पीछे नजर आती है। स्त्री 2 ने पहले तीन दिन (पेड प्रीव्यू को मिलाकर) में 135.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, सिंघम अगेन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 28.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 114.92 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
5 of 6
सिंघम अगेन ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बजट बना सिंघम अगेन के लिए सिरदर्द
सिंघम अगेन के लिए सबसे बड़ा विलेन इसका बजट बन गया है। इस फिल्म को 350 करोड़ की आस-पास की लागत से बनाया गया है। वहीं, इसे हिट होने के लिए 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।