{"_id":"658c53bda35bd2098c052a7c","slug":"ananya-x-siddhant-kho-gaye-hum-kahan-actor-got-zero-in-matter-of-trust-know-who-is-the-hero-of-actress-heart-2023-12-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ananya X Siddhant: भरोसे के मामले में सिद्धांत चतुर्वेदी को मिला जीरो, जानिए कौन है अनन्या के दिल का हीरो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ananya X Siddhant: भरोसे के मामले में सिद्धांत चतुर्वेदी को मिला जीरो, जानिए कौन है अनन्या के दिल का हीरो
अभिनेत्री अनन्या पांडे की फिल्म 'खो गए हम कहां' हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। फिल्म में अनन्या की अदाकारी को काफी पसंद किया जा रहा है। 'खो गए हम कहां' तीन ऐसे दोस्तों की कहानी है, जो सोशल मीडिया की चकाचौंध से निकल कर खुद को खोजना चाहते हैं। अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव अपनी इस फिल्म को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं और साथ ही चर्चा में है अनन्या पांडे का एक बयान जिसमें निशाना सिद्धांत चतुर्वेदी बने हैं?
2 of 5
अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'खो गए हम कहां' के प्रमोशन के दौरान हुए एक इंटरव्यू में अनन्या से पूछा गया कि कौन वह पहला इंसान होगा जिसे फोन कर के वह गॉसिप बताएंगी। इसके जवाब में अनन्या ने आदर्श का नाम लिया और कहा, "मुझे लगता है कि मैं आदर्श को कोई भी चीज बता सकती हूं और वह किसी को नहीं कहेंगे।" जिस पर आदर्श ने टिप्पणी करते हुए कहा, "मुझे कभी किसी ने कोई गॉसिप नहीं बताई।"
अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनन्या ने अपना जवाब समझाते हुए कहा, "मुझे लगता है, मैं आदर्श पर विश्वास कर सकती हूं। यही बात अर्जुन (फिल्म 'खो गए हम कहां' के डायरेक्टर) को पता हो तो वह उसमें अपनी तरफ से मिर्च मसाला डाल कर दस और लोगों को बाटेंगे।" इस पर अपना बीच बचाव करते हुए फिल्म के निर्देशक अर्जुन वरैन सिंह ने कहा, "मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा, तुम्हें लगता है मैं उसमें अपना मिर्च मसाला मिलाऊंगा।" इस पर अनन्या ने कहा कि उन्होंने पहले भी ऐसा बहुत बार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंटरव्यू के दौरान ही सिद्धांत के बारे में उनके विचार पूछने पर अनन्या ने कहा, "मैं बता सकती हूं, लेकिन सिड (सिद्धांत) को वह गॉसिप पहले ही पता होगा।" आदर्श ने इस पर कहा, "सिड आपके खिलाफ उसका इस्तेमाल शायद, और शायद नहीं भी, कर सकते हैं।" इस पर अनन्या ने कहा, "मैं सिद्धांत पर भरोसा नहीं कर सकती हूं।"
विज्ञापन
5 of 5
खो गए हम कहां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनन्या पांडे ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुवात की है। अनन्या कार्तिक आर्यन के साथ 'पति पत्नी और वो', दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ 'गहराइयां' और आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आ चुकी हैं। उनकी आगामी फिल्मों में ‘द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी संकरन नायर' है, जिसवह अक्षय कुमार और आर माधवन के साथ बड़े परदे पर नजर आएंगी। इसके अलावा वह एक फिल्म निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी के साथ भी कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।