फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas: फिल्म में विजय सेतुपति की भूमिका निभाना चाहते थे सैफ, श्रीराम राघवन ने इस कारण किया इंकार

Wed, 27 Dec 2023 09:24 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 27 Dec 2023 09:24 PM IST
सार

श्रीराम राघवन ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान बताया कि सैफ अली खान कुछ नया चाहते थे, इसीलिए उन्हें मना करना पड़ गया। श्रीराम ने बताया कि वह एक बहुत ही अनोखी तरह की जोड़ी चाहते थे, क्योंकि यही कहानी की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
Sriram Raghavan Reveal Saif Ali Khan wanted to play Vijay Sethupathi Role in Katrina Kaif film Merry Christmas
सैफ अली खान और मैरी क्रिसमस पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की आगामी फिल्म 'मैरी क्रिसमस' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। श्रीराम राघवन की मैरी क्रिसमस की स्टार कास्ट की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। श्रीराम ने हाल ही में बताया कि वह फिल्म की कास्टिंग को लेकर रोमांचित थे, लेकिन विजय सेतुपति से पहले एक और अभिनेता थे, जिन्होंने इस किरदार के लिए अपनी रुचि दिखाई थी। उन्होंने बताया कि यह कोई और नहीं सैफ अली खान थे, जिन्होंने इसके लिए दिलचस्पी दिखाई थी। 

Sriram Raghavan Reveal Saif Ali Khan wanted to play Vijay Sethupathi Role in Katrina Kaif film Merry Christmas
मैरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीराम राघवन ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान बताया कि सैफ अली खान कुछ नया चाहते थे, इसीलिए उन्हें मना करना पड़ गया। श्रीराम ने बताया कि वह एक बहुत ही अनोखी तरह की जोड़ी चाहते थे, क्योंकि यही कहानी की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कटरीना को मुख्य भूमिका में लेने के बाद उन्होंने सैफ अली खान से अहम किरदार के लिए मुलाकात की, लेकिन बाद में फैसला किया कि वह इस भूमिका के लिए सही नहीं होंगे। 

डंकी-सलार के आते ही डगमगाई एनिमल, 27वें दिन हुआ बुरा हाल

Sriram Raghavan Reveal Saif Ali Khan wanted to play Vijay Sethupathi Role in Katrina Kaif film Merry Christmas
श्रीराम राघवन और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

राघवन ने बताया, 'मैं एक और अभिनेता से मिला था, जिन्हें यह भूमिका पसंद आई थी। तब मैंने उनसे कहा कि क्षमा करें, मैं ऐसा करना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने पहले भी साथ में काम किया था।' उन्होंने आगे कहा, 'सैफ वास्तव में बाद में थोड़ा परेशान हो गए थे, जब मैंने उन्हें न कहा था। उस वक्त मैंने विजय को कास्ट नहीं किया था। मैं बस यह कह रहा था कि मुझे कुछ फ्रेश चाहिए। मुझे नहीं पता कि मैं क्या ढूंढ रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sriram Raghavan Reveal Saif Ali Khan wanted to play Vijay Sethupathi Role in Katrina Kaif film Merry Christmas
मैरी क्रिसमस की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान और श्रीराम राघवन ने एक हसीना थी और एजेंट विनोद जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है। सैफ ने ही एजेंट विनोद का निर्माण भी किया था। निर्देशक ने आगे बताया कि वह मेलबर्न जा रहे थे, जब उन्होंने विजय सेतुपति की 2018 की फिल्म 96 देखी। सेतुपति भी मेलबर्न में उसी कार्यक्रम में थे और इसलिए दोनों की मुलाकात हुई। श्रीराम ने बताया, 'मैंने उनसे पूछा कि क्या आप हिंदी बोलते हैं।' इसपर उन्होंने कहा, 'मैंने दुबई में तीन साल तक काम किया है। मैंने कहा, ठीक है, बढ़िया।'

विज्ञापन
Sriram Raghavan Reveal Saif Ali Khan wanted to play Vijay Sethupathi Role in Katrina Kaif film Merry Christmas
मैरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति अभिनीत मैरी क्रिसमस को हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में फिल्माया गया है। हिंदी संस्करण में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद जैस कलाकार नजर आएंगे, जबकि तमिल संस्करण में राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, कविन जय बाबू और राजेश विलियम्स जैसे दिग्गज हैं। मैरी क्रिसमस 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Akshay Kumar: 'जम्मू कश्मीर की गलियों से स्टेडियम तक...,' क्रिकेट टीम के मालिक बने अक्षय ने किया खास पोस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed