फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anees Bazmee: अनीस बज्मी ने लुटाया ‘सिंघम अगेन’ पर जी भर प्यार, पहले दिन, पहले शो को लेकर किया रोचक खुलासा

Fri, 18 Oct 2024 12:22 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 18 Oct 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
Anees Bazmee breaks silence on Bhool Bhulaiyaa 3 clash with Singham Again says this about Rohit Shetty film
अनीस बज्मी-भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्देशक अनीस बज्मी वर्तमान में अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में रूह बाबा के रूप में कार्तिक आर्यन की वापसी है। फिल्म में कार्तिक, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित नेने के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। 'भूल भुलैया 3', 1 नवंबर, 2024 को अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ टकराने के लिए तैयार है। इस टकराव पर अब अनीस बज्मी ने खुलकर बात की है। साथ ही अपने बयान से हर का ध्यान आकर्षित करते नजर आए हैं। 

Anees Bazmee breaks silence on Bhool Bhulaiyaa 3 clash with Singham Again says this about Rohit Shetty film
अनीस बज्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

एक हालिया इंटरव्यू में अनीस बज्मी ने कहा कि वह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' को देखने वाले पहले व्यक्ति होंगे। अनीस बज्मी ने साफ किया कि दो बड़ी फिल्में पहले भी एक ही दिन रिलीज हुई हैं और सफल भी रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

Anees Bazmee breaks silence on Bhool Bhulaiyaa 3 clash with Singham Again says this about Rohit Shetty film
अनीस बज्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

अनीस बज्मी ने कहा, 'मैं क्लैश जैसे शब्दों पर विश्वास नहीं करता। सिंघम अगेन से जुड़े बहुत से लोग मेरे दोस्त हैं। मुझे यकीन है कि उन्होंने जबर्दस्त एक्शन वाली एक महंगी फिल्म बनाई है। मैं सिंघम अगेन देखने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक दोनों फिल्में देखेंगे।'

Madhu Chopra: 'जिनके पास प्रतिभा होती है, वह नेपोटिज्म की बात नहीं करते', 'देसी गर्ल' की मां का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
Anees Bazmee breaks silence on Bhool Bhulaiyaa 3 clash with Singham Again says this about Rohit Shetty film
अनीस बज्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

उसी बातचीत में, अनीस ने आगे खुलासा किया कि क्या उन्होंने 'भूल भुलैया 2' के बाद तीसरी किस्त में तब्बू को कास्ट करने पर विचार किया। निर्देशक ने कहा, 'तब्बू जी एक शानदार अभिनेत्री और मेरी प्रिय मित्र हैं। भूल भुलैया 2 की सफलता में उनके प्रदर्शन की बहुत बड़ी भूमिका थी। लेकिन वह बिंदु जहां मैंने उनके किरदार को छोड़ दिया था, उसे आगे ले जाना उचित नहीं होगा।'

Shah Rukh Khan King: किंग में शाहरुख खान के किरदार से उठा पर्दा? कैमियो नहीं बल्कि पूरी फिल्म में....

विज्ञापन
Anees Bazmee breaks silence on Bhool Bhulaiyaa 3 clash with Singham Again says this about Rohit Shetty film
अनीस बज्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

आकाश कौशिक द्वारा लिखित और अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित 'भूल भुलैया 3' दिवाली 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव, तृप्ति डिमरी, विजय राज, संजय मिश्रा और अश्विनी कालसेकर जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं। कथित तौर पर 'भूल भुलैया 3' का बजट 150 करोड़ रुपये है। 



Somy Ali: 'आपके फायदे की बात है...,' सलमान खान की एक्स सोमी अली ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिया ये ऑफर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed