फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: 'जिगरा' को पछाड़ आगे निकली 'विक्की विद्या', बॉक्स ऑफिस पर पस्त 'देवरा', 'वेट्टैयन' का जानें हाल

Fri, 18 Oct 2024 09:16 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 18 Oct 2024 09:16 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Jigra Vicky Vidya Ka Woh Wala Video vettaiyan Devara Part 1 latest earning and occupancy
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' और राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' दर्शकों को लुभाने की पुरजोर कोशिशें कर रही हैं। वहीं, साउथ में जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट वन' और रजनीकांत-अमिताभ बच्चन की फिल्म 'वेट्टैयन' भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में जी-जान लगाती नजर आई हैं। हालांकि, इन चारों ही फिल्मों का हाल बेहाल नजर आ रहा है। कोई भी फिल्म दर्शक और समीक्षकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतर पाई है। आइए इन हालिया रिलीज फिल्मों के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-

Box Office Report Jigra Vicky Vidya Ka Woh Wala Video vettaiyan Devara Part 1 latest earning and occupancy
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

वसन बाला के निर्देशन में बनी 80 करोड़ी फिल्म 'जिगरा' का प्रमोशन जोरो-शोरों पर किया गया। इतना ही नहीं फिल्म में खूबसूरत आलिया भट्ट एक्शन अवतार में नजर आई हैं। बावजूद इसके फिल्म का हाल बेहाल है। वेदांग रैना ने भी अपने किरदार से न्याय करने की पूरी कोशिश की है। हालांकि, इन सबके बावजूद कई जगहों पर 'जिगरा' के शो कैंसिल कर दिए गए हैं, क्योंकि दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख नहीं कर रहे हैं। फिल्म पर पहले ही बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में हेरफेर करने का आरोप लग चुका है। वहीं, यह आलिया के अब तक के करियर की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बनने जा रही है। 'जिगरा' ने अपनी रिलीज के सातवें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका टोटल 22.45 करोड़ रुपये हो गया है। 

Box Office Report Jigra Vicky Vidya Ka Woh Wala Video vettaiyan Devara Part 1 latest earning and occupancy
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की भी हालत खस्ता है। यह एक  कॉमेडी-ड्रामा है, जो 1990 के दशक में रेट्रो थीम के साथ सेट की गई है और हमें पुराने दिनों की याद दिलाती है। 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' से हुआ है। हालांकि, जिगरा की ही तरह 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को भी दर्शक जुटाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। कमाई के मामले में इस फिल्म ने 'जिगरा' को मात दे दिया है। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने अपनी रिलीज के सातवें दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के सात दिन का कुल कलेक्शन 26.95 करोड़ रुपये हो गया है। 

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने कॉमेडी को लेकर किया खुलासा, बोले- हंसी-मजाक वह है जहां मैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Jigra Vicky Vidya Ka Woh Wala Video vettaiyan Devara Part 1 latest earning and occupancy
वेट्टैयन - फोटो : एक्स - LycaProductions

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन फिल्म 'हम' के बाद एक साथ बड़े पर्दे पर फिल्म 'वेट्टैयन' के जरिए नजर आए हैं। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। यही वजह है कि टिकट खिड़की पर यह फिल्म 'जेलर' जैसी रफ्तार हासिल नहीं कर सकी है। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट तकरीबन 160 करोड़ रुपये है। कमाई के आकंड़ों पर गौर फरमाएं तो, 10 अक्तूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने आठवें दिन 3.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 'वेट्टैयन' की अब तक की कुल कमाई 122.10 करोड़ रुपये ही हो पाई है। 

Zarina Roshan Khan: छोटे पर्दे पर दादी की भूमिका निभाकर अमर हुईं जरीना रोशन, आज भी होती है अभिनेत्री की तारीफ

विज्ञापन
Box Office Report Jigra Vicky Vidya Ka Woh Wala Video vettaiyan Devara Part 1 latest earning and occupancy
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवरा पार्ट वन' की कमाई की गाड़ी भी रफ्तार पकड़ने में नाकामयाब रही है। फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ सैफ अली खान और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं। 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'देवरा पार्ट वन' ने अपनी रिलीज के 21वें दिन यानी गुरुवार को 1.43 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह जूनियर एनटीआर की इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 280.73 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed