फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Release Films: पिछले 10 सालों में दिवाली पर रिलीज हुईं ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा था प्रदर्शन

Thu, 17 Oct 2024 05:02 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Oct 2024 05:02 PM IST
सार

इस साल दिवाली पर दो बड़ी फिल्मों 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' की भिड़ंत हो रही है। इन फिल्मों की तरह पहले भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ बड़ी फिल्मों की भिड़ंत हो चुकी है। आइए आपको बताते हैं इन फिल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में।

विज्ञापन
know list of last 10 years Diwali Release Film box office collection as Singham Again and Bhool Bhulaiyaa 3
दिवाली पर रिलीज होंगी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
इस साल दिवाली पर दो बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं। इसमें 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' शामिल हैं। दोनों फिल्में दिवाली पर रिलीज हो रही हैं, इसके चलते फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। ऐसा नहीं है कि इस साल ही दिवाली पर फिल्मों की भिड़ंत हो रही हो। आज हम आपको बताएंगे ऐसी कुछ फिल्मों के बारे में, जो बीते 10 सालों में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ चुकी हैं। 
know list of last 10 years Diwali Release Film box office collection as Singham Again and Bhool Bhulaiyaa 3
टाइगर 3 - फोटो : स्क्रीनग्रैब
टाइगर 3 (2023)
साल 2023 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। इस फिल्म ने भारत में 421.25 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 607.84 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
know list of last 10 years Diwali Release Film box office collection as Singham Again and Bhool Bhulaiyaa 3
राम सेतु- थैंक गॉड - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
थैंक गॉड और राम सेतु (2022)
साल 2022 में दिवाली पर अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड रिलीज हुई। अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु भी दिवाली पर रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थीं। राम सेतु फिल्म ने लागत के बराबर भी कमाई नहीं की थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
know list of last 10 years Diwali Release Film box office collection as Singham Again and Bhool Bhulaiyaa 3
सूर्यवंशी - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
सूर्यवंशी (2021)
साल 2021 में दिवाली के मौके फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार ने काम किया था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने करीब 195 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
विज्ञापन
know list of last 10 years Diwali Release Film box office collection as Singham Again and Bhool Bhulaiyaa 3
हाउसफुल 4 - सांड की आंख - फोटो : स्क्रीनग्रैब
हाउसफुल 4 और सांड की आंख (2019)
साल 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। खबरों की मानें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 280.27 करोड़ कमाए थे। भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू की फिल्म 'सांड की आंख' ने बॉक्स ऑफिस पर 30.7 करोड़ का कलेक्शन किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed