सब्सक्राइब करें

Anees Bazmee: भूल भुलैया 3 के टीजर को मिल रहे प्यार से अनीस बज्मी गदगद, शूटिंग के आखिरी दिन हो गए थे भावुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 28 Sep 2024 10:05 AM IST
विज्ञापन
Anees Bazmee Happy with Bhool bhulaiyaa 3 teaser response Director praised Vidya balan kartik aaryan
अनीस बज्मी - फोटो : इंस्टाग्राम- अनीस बज्मी

मशहूर फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी जल्द ही दर्शकों के लिए हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 लेकर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। लोगों से मिल रहे प्यार से अनीस बज्मी काफी ज्यादा खुश हैं। हाल ही में उन्होंने एएनआई संग बातचीत में अपने इस प्रोजेक्ट और विद्या बालन के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया।

Anees Bazmee Happy with Bhool bhulaiyaa 3 teaser response Director praised Vidya balan kartik aaryan
अनीस बज्मी - फोटो : इंस्टाग्राम- अनीस बज्मी

इस बातचीत के दौरान उन्होंने कि ट्रेलर पर लोगों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है। मुझे खुशी है कि लोगों को यह पसंद आया है। उन्होंने आगे विद्या के अभिनय कौशल की सराहना की और कहा कि वह एक अद्भुत अभिनेत्री हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। अनीस बज्मी ने कहा, "वह एक बेहतरीन कलाकार हैं। मझे लगता है कि इस फिल्म में उन्होंने बहुत मेहनत की है। वैसे तो मुझे उनकी हर फिल्म पसंद है, लेकिन इस फिल्म में उन्होंने इतने खूबसूरती से अभिनय किया है कि मैं उनका मुरीद हो गया हूं।" 

Anees Bazmee Happy with Bhool bhulaiyaa 3 teaser response Director praised Vidya balan kartik aaryan
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम @balanvidya

निर्देशक ने आगे कहा, "मैं उनके साथ काम करने के इस अनुभव को कभी नहीं भूल सकता। सेट पर उनके साथ काफी अच्छा माहौल था और हमने बहुत मस्ती की। जब हम आखिरी दिन शूटिंग कर रहे थे, तो मैं बहुत भावुक हो गया था..."। इस बातचीत में भूल भुलैया के निर्देशक प्रियदर्शन की भी तारीफ की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Anees Bazmee Happy with Bhool bhulaiyaa 3 teaser response Director praised Vidya balan kartik aaryan
अनीस बज्मी और कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि 'भूल भुलैया 2' और 'भूल भुलैया 3' में उन्होंने कार्तिक आर्यन को लेने के बारे में क्यों सोचा? अनीस ने कहा, "मैंने पहले भी कार्तिक के साथ एक फिल्म की योजना बनाई थी, लेकिन किसी वजह से वह प्रोजेक्ट नहीं बन पाया। जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और निर्माताओं ने कहा कि हम कार्तिक के बारे में सोच रहे हैं, तो मैं बहुत खुश हो गया था।"

विज्ञापन
Anees Bazmee Happy with Bhool bhulaiyaa 3 teaser response Director praised Vidya balan kartik aaryan
अनीस बज्मी और कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @aneesbazmee/@kartikaaryan

कार्तिक के बारे में अनीस ने कहा कि इस फिल्म में वह रूह बाबा की अपनी भूमिका को दोहराते दिखेंगे, जिसे मंजुलिका का सामना करने का काम सौंपा गया है। कार्तिक के काम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपने उन्हें दूसरे भाग में देखा है, तो आप निश्चित रूप से इस भाग में उनके काम को और भी अधिक पसंद करेंगे। उन्होंने शानदार काम किया है।"
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'देवरा' की धमाकेदार शुरुआत, स्त्री 2 की मजबूत पकड़ अब भी बरकरार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed