बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आयुष्मान खुराना जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'अनेक' के साथ बड़े पर्दे पर अपने फैंस का मनोरंजन करने लौट रहे हैं। नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के इर्द-गिर्द बुनी गई इस फिल्म के जरिए अभिनेता और निर्देशक देश के एक और सामाजिक मुद्दे को दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं। बता दें कि यह दूसरी बार है जब अनुभव सिन्हा और आयुष्मान खुराना एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साथ में साल 2019 में आई फिल्म 'आर्टिकल 15' में काम किया था।
Anek: 'अनेक' से पहले आयुष्मान खुराना ने कलेक्शन पर दिया बड़ा बयान, बोले- "मेरी फिल्म 100 करोड़ में एंट्री न ले लेकिन... "
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर बैंलेस होना जरूरी
बता दें कि इस वक्त आयुष्मान खुराना फिल्म 'अनेक' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने मीडिया को इंटरव्यू दिया था। इस दौरान आयुष्मान खुराना ने कमर्शियल और किसी मुद्दे पर बनी फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा, "ड्रीम गर्ल, बधाई हो, और बाला हल्की-फुल्की फिल्में थीं। 'एन एक्शन हीरो' एक कमर्शियल फिल्म है। हम लोगों को कमर्शियल सिनेमा को बढ़ावा देना होगा, ताकि 'अनेक' और 'आर्टिकल 15' जैसी फिल्मों को सबका समर्थन मिले। हम जैसे अभिनेताओं को अपनी हिट फिल्मों से 'अनेक' और 'आर्टिकल 15' जैसी फिल्में करने का साहस मिलता है और मेरे अनुसार यह संतुलन बहुत जरूरी है। मैं यह बात जानता हूं कि 'अनेक' एक कमर्शियल फिल्म नहीं है। यह एक 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली फिल्म नहीं है, पर यह एक महत्वपूर्ण फिल्म है।"
मलयालम फिल्मों के फैन हैं आयुष्मान
आयुष्मान से जब यह पूछा गया कि वह खुद सिनेमाघरों में क्या देखना पसंद करते हैं तो अभिनेता बोले, "मैं हर तरह का सिनेमा देखता हूं। मुझे मलयालम सिनेमा देखना भी बहुत पसंद है। मैं फहद फासिल का बहुत बड़ा फैन हूं। उनकी फिल्में कमर्शियल नहीं होती हैं लेकिन वह हमेशा अपने दिल की सुनते हैं। मैं मलयालम और बंगाली गानों को बहुत शौक से सुनता हूं। इसलिए, मुझे लगता है कि सिनेमा में हर जॉनर महत्वपूर्ण और जरूरी है। आपको वर्ल्ड सिनेमा के बारे में जानने के बजाय अपने देश के सिनेमा के बारे में ज्यादा जानने की जरूरत है। आपको एक अभिनेता के तौर पर उन लोगों को जानने और समझने की जरूरत है, जिनसे आप जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।"
ये है फिल्म की स्टार कास्ट
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत के नॉर्थ ईस्ट के मुद्दों पर आधारित है। यह हमारे भारत का एक ऐसा हिस्सा है, जिसे बहुत कम फिल्म निर्माताओं ने एक्सप्लोर किया है। यह फिल्म 27 मई को रिलीज होने वाली है, जिसमें आयुष्मान के अलावा एंड्रिया केविचसा, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा आदि नजर आएंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान फिल्म 'अनेक' के बाद 'डॉक्टर जी' में रकुल प्रीत सिंह के साथ दिखाई देंगे। जिसमें वह एक पुरुष रोग विशेषज्ञ की भूमिका निभाएंगे। जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में शेफाली शाह और शीबा चड्ढा भी सहायक भूमिकाओं में हैं।