बॉलीवुड के लवली कपल अंगद बेदी और नेहा धूपिया को उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों की फोटो वीडियो आते ही वायरल हो जाती है। तो वहीं अंगद-नेहा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन कई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अंगद एक लाइव वीडियो कर रहे थे, जिसमें पीछे से नेहा की आवाज आती है। इस वीडियो में कपल की मजेदार केमेस्ट्री देखने को मिल रही है और फैंस इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं।
अंगद बेदी ने लाइव वीडियो के दौरान नेहा धूपिया को किया नजरअंदाज, एक्टर की सास ने किया मजेदार कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में वो अपने पंजाबी फैंस से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो अपनी घड़ी में टाइम भी फैंस को दिखाते हैं और उनसे वीकेंड के बारे में पूछते हैं। वहीं इस दौरान पीछे से नेहा धूपिया की आवाज सुनाई देती है, वो बार-बार अंगद का नाम पुकारती हैं और उनसे सुनने के लिए कहती हैं, लेकिन अंगद नेहा की आवाज को पूरी तरह नजरअंदाज कर देते हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए अंगद ने कैप्शन में लिखा, 'सबर का फल... हमेशा मीठा होता है और एक बार फिर से वीकेंड आ गया है।' इस वीडियो में नेहा की आवाज सुनकर एक यूजर ने लिखा, 'भाभी पीछे से बुलाए जा रही हैं।' तो वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि 'बैकग्राउंड अवाज बहुत अच्छी है'। अंगद के इस वीडियो में ना सिर्फ यूजर्स ने कमेंट्स् किए बल्कि उनकी सास बबली धूपिया ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'एक चुप सौ सुख।'
नेहा और अंगद से साल 2018 में शादी रचाई थी। कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम मेहर है। अक्सर नेहा बेटी मेहर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वर्क फ्रंट पर बात करें तो नेहा धूपिया एमटीवी रोडीज में नजर आती हैं। इसके अलावा नेहा 'नो फिल्टर नेहा' नाम का एक शो भी करती हैं।
तो वहीं अंगद बेदी आखिरी बार फिल्म गुंजन सक्सेना में नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने जान्हवी कपूर के भाई का किरदार निभाया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में थे। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया था।