फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने साझा की बचपन की अनदेखी तस्वीरें, कहा- 'हमसे पहले मां का एक बच्चा था, लेकिन...'

Sun, 11 Apr 2021 11:03 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 11 Apr 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut shares childhood memories with Rangoli and Aksht on Siblings Day 2021
कंगना रणौत ने साझा की तस्वीरें - फोटो : ट्विटर

अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ कहती रहती हैं। अब कंगना रणौत के बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, कंगना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बचपन की बेहद खास तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने बचपन की कई यादें भी साझा की हैं। साथ ही अभिनेत्री ने इस तस्वीरों के साथ कैप्शन में एक दुखद घटना का जिक्र किया है। कंगना ने ये तस्वीर वर्ल्ड सिबलिंग डे के मौके पर पोस्ट की हैं।

Kangana Ranaut shares childhood memories with Rangoli and Aksht on Siblings Day 2021
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बचपन की तीन तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में कंगना, उनकी बहन रंगोली और एक भाई नजर आ रहे है। दूसरी तस्वीर शायद रंगोली की हैं। वहीं तीसरी फोटो में कंगना अपने नानाजी और परदादा के साथ कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं। कंगना की ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

Kangana Ranaut shares childhood memories with Rangoli and Aksht on Siblings Day 2021
कंगना रणौत ने साझा की तस्वीरें - फोटो : ट्विटर

इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'क्या आज सिबलिंग डे है? मेरी मां को हमसे पहले एक बच्चा था, बचपन में ही बिना किसी कारण के उसकी मृत्यु हो गई। मुझे लगता है कि हम तीनों वहीं बच्चा हैं तो तीन भागों में बट गया है। हममें कई शानदार समानताएं हैं, और मुझे नानाजी ठाकुर इंदर सिंह और परदादा रणौत की एकसाथ ये रेयर तस्वीर मिली'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut shares childhood memories with Rangoli and Aksht on Siblings Day 2021
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बता दें, कंगना रणौत की फिल्म ‘थलाइवी’ की रिलीज अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। इस बारे में जारी की गई सूचना में कहा गया कि फिल्म ‘थलाइवी’ एक बहुभाषी फिल्म है और ये सभी भाषाओं में 23 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार भी है। लेकिन, मौजूदा हालात को देखते हुए इसे सभी भाषाओं में एक साथ रिलीज करना मुमकिन नहीं है।



 
विज्ञापन
Kangana Ranaut shares childhood memories with Rangoli and Aksht on Siblings Day 2021
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाती हैं। बीते दिनों कंगना ने तथाकथित ‘मूवी माफियाओं’ पर निशाना साधा था। उन्होंने बताया था कि कैसे बड़े स्टार्स मूवी माफिया से डरते हैं और तारीफ करने के लिए सीक्रेट कॉल का सहारा लेते हैं। 




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed