बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। जितना ही वो चर्चा में रहते हैं उतना ही इस उम्र में एक्टिव भी। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और पल-पल की अपडेट अपने फैंस को देते रहते हैं। हाल ही में जया बच्चन के जन्मदिन पर भी अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी थीं। वहीं काफी बार तो वो किसी रोचक बात की भी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से देते हैं। अब उन्होंने अपनी मशहूर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘चुपके चुपके’ की रिलीज के 46 साल पूरे होने पर एक और दिलचस्प किस्सा बताया है।
अमिताभ बच्चन के घर में शूट हुई थीं ये सुपरहिट फिल्में, बिग बी ने फोटो शेयर कर याद किए पुराने दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बी ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो 'चुपके चुपके' के सेट की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में इससे जुड़े दिलचस्प किस्से बताए। उन्होंने लिखा कि ‘ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा बनाई गई हमारी फिल्म को 46 साल हो गए हैं…!! तस्वीर में आप जो घर देख रहे हैं वो निर्माता एनसी सिप्पी का घर है… हमने ये खरीदा था जिसे बेच दिया था, फिर इसे दोबारा खरीदा था…और पुनर्निर्माण करवाया था… यह अब हमारा घर जलसा है !! यहां बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग हुई है… आनंद, नमक हराम, चुपके चुपके, सत्ते पे सत्ता, और भी कई…’
View this post on Instagram
फिल्म 'चुपके चुपके' को अब काफी साल हो चुके हैं। ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी। धर्मेंद्र, शर्मिला टैगोर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, असरानी, ओम प्रकाश, डेविड जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान रच दिए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.22 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। धर्मेंद्र और अमिताभ की कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।
बता दें कि अमिताभ-जया की जोड़ी ने ‘जंजीर', 'अभिमान', 'चुपके चुपके', 'मिली', 'शोले' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में बिग बी ने अपने बेटे की फिल्म 'बिग बुल' का जिक्र अपने ब्लॉग में किया था। उन्होंने लिखा कि ‘कुछ भी हो बच्चे हमेशा सबसे सॉफ्ट स्पॉट होते हैं और जब वे कुछ अच्छा करते हैं तो गर्व से छाती और फूल जाती है। एक पिता के लिए हमेशा अपनी 'प्रोग्रेस रिपोर्ट' को फलते-फूलते और अच्छा करते देखना गर्व का पल होता है।‘
इस साल अमिताभ फिल्म ‘झुंड’ और ‘चेहरे’ में नजर आने वाले हैं। चेहरे कुछ पोस्टर भी रिलीज कर दिए गए हैं। वहीं दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। ‘झुंड’ 18 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी वहीं ‘चेहरे’ 30 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। इसके अलावा अमिताभ के पास ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्म भी है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है।