फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब ऋषि कपूर से मिलने पहुंची थी नन्ही नातिन तो ऐसे दे रही थी फिटनेट टिप्स, नीतू कपूर ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

Sun, 11 Apr 2021 09:51 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 11 Apr 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
neetu kapoor shared grand daughter video on instagram while giving fitness tips when she visited rishi kapoor
परिवार संग समारा साहनी - फोटो : Insatagram- @neetu54

बॉलीवुड अभिनेत्री और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अपनी जिंदगी और परिवार से जुड़े पल वे फैंस संग अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। फिर चाहे वो कपूर फैमिली का गेट टुगेदर हो या, रणबीर की फोटो या फिर बेटी रिद्धिमा के साथ बिताया गया खास समय। नीतू सभी की झलकियां अपने और कपूर परिवार के चाहने वालों के साथ शेयर करती रहती हैं।

neetu kapoor shared grand daughter video on instagram while giving fitness tips when she visited rishi kapoor
नातिन संग नीतू कपूर - फोटो : Insatagram- @neetu54

लेकिन इस बार नीतू कपूर ने रणबीर या रिद्धिमा का नहीं बल्कि अपनी नातिन समारा साहनी का एक बेहद क्यूट वीडियो पब्लिक प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। इसमें समारा लोगों के लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़ी चीजों पर बोलती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, ये वीडियो तब का है जब वे अपने नाना ऋषि कपूर से मिलने पहुंची थीं।

neetu kapoor shared grand daughter video on instagram while giving fitness tips when she visited rishi kapoor
नीतू कपूर संग परिवार - फोटो : Insatagram- @neetu54

वीडियो में नीतू कपूर की नातिन को कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘यहां हम फिटनेस के बारे में बात कर रहे हैं। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको स्वास्थ्यवर्धक भोजन खाना चाहिए, बहुत सारा व्यायाम करना चाहिए। जंक फूड खाना बंद कर दीजिए। यह बहुत नुकसान पहुंचाता है। आप मोटे हो जाते हैं और फिर बीमार।’ समारा का अंदाज देखने लायक है जो किसी ट्रेनर से कम नहीं लग रहा है। इतनी छोटी सी उम्र में फटनेस को लेकर इतनी जागरूकता फैंस को भी काफी प्रभावित कर गई। प्रशंसकों ने वीडियो को खूब लाइक किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
neetu kapoor shared grand daughter video on instagram while giving fitness tips when she visited rishi kapoor
बेटी और नातिन संग नीतू कपूर - फोटो : Insatagram- @neetu54

नीतू कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि ये कब रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने लिखा ‘यह तब बनाया था जब मेरी नन्ही बच्ची अपने नाना को देखने न्यूयॉर्क आई थी।’ नीतू कपूर के इस पोस्ट पर इंस्टा यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
neetu kapoor shared grand daughter video on instagram while giving fitness tips when she visited rishi kapoor
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor - फोटो : social media

बता दें कि ऋषि कपूर के गुजरने के बाद से ही नीतू खुद को काफी अकेला महसूस करती हैं। इसलिए वे अपने परिवार के साथ समय बिताना अधिक पसंद करती हैं। कई बार उन्हें फैमिली के अलग-अलग लोगों के साथ फोटो पोस्ट करते हुए देखा जाता है। इसके साथ ही वे दिवंगत पति ऋषि कपूर को कभी भी याद करना नहीं भूलतीं। आखिरी बार उन्हें एक सिंगिंग रिएलिटी शो में देखा गया था, जहां वे उन्हें याद कर रो पड़ी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed