लाइमलाइट से दूर रहने वालीं अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर अचानक से सुर्खियों में आ गई हैं। इसकी वजह कोई फिल्मी प्रोजेक्ट नहीं बल्कि उनकी बिकिनी वाली तस्वीर है। रिया कपूर ने खुद ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसके बाद तो मानों फैशनिस्टा सोनम कपूर की बहन का ग्लैमर देखकर यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह गई हैं।
लाइमलाइट से दूर रहने वालीं अनिल कपूर की छोटी बेटी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, बिकिनी पहन शेयर कर दी फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा ‘मुझे लगा था कि मैं मोटी हो गई हूं। हम अपने आप से कभी नहीं जीत सकेंगे क्या? लेकिन हम प्रयास कर सकते हैं। जैसे टीना फे कहती हैं कि अगर आप और कुछ नहीं रखते हैं, तो हमेशा सुंदरता के सबसे महत्वपूर्ण नियम को याद रखें, कि फर्क किसे पड़ता है?’ इसके साथ ही रिया ने खूब हंसने वाले दो इमोजी भी लगाए।
इस फोटो पर रिया के कई जानने वाले लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके अलावा फैंस और नेटिजन्स भी अपनी बात कहने से भला कहां चूकते हैं। किसी ने लिखा शानदार तो कोई दिल देता नजर आया। लेकिन इनमें सबसे ज्यादा कमेंट फायर वाले थे, जैसे कि रिया ने इस फोटो से सोशल मीडिया पर आग ही लगा दी हो।
बता दें कि अनिल कपूर की छोटी बेटी और फैशन दीवा सोनम कपूर की बहन रिया कपूर फिल्मी पर्दे से दूर रहती हैं, लेकिन उन्होंने प्रोडक्शन में हाथ आजमाया है। रिया ने अपने करियर की शुरुआत 'वेकअप सिड' से की थी। इसमें उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसके बाद उन्होंने 2010 में अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर और अभय देओल की फिल्म 'आइशा' को प्रोडयूस किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने ‘खूबसूरत’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया था।
रिया कपूर फिल्म प्रोड्यूसर होने के साथ ही एक बेहतरीन फैशन डिजायनर भी हैं। इसके अलावा उन्हें बिजनेस की अच्छी समझ है। रिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो पिछले 10 सालों से करण बूलानी को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर ये एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते फोटो शेयर करते रहते हैं।