फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anil Kapoor: अनिल कपूर ने डिलीट किए अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट? क्या 'मिस्टर इंडिया 2' से है कनेक्शन?

Sat, 21 Oct 2023 09:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Oct 2023 09:11 AM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor deleted all his Instagram posts along with DP Fans started speculating for Mr India 2 announcement
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर इस वक्त अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने अपने सारे पोस्ट डिलीट कर डाले हैं। यहां तक कि अपनी डीपी भी हटा दी है। अभिनेता के इस कदम से फैंस हैरान हैं कि अचानक ऐसा क्या हुआ। बता दें कि इंस्टाग्राम पर अनिल कपूर के  5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बावजूद उन्होंने पोस्ट डिलीट करने का फैसला लिया है। उनके इस कदम को कुछ लोग 'मिस्टर इंडिया 2' से जोड़कर देख रहे हैं। क्या इस फिल्म का एलान होने वाला है? इस बारे में बोनी कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। 

Anil Kapoor deleted all his Instagram posts along with DP Fans started speculating for Mr India 2 announcement
अनिल कपूर इंस्टाग्राम पेज - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर इंस्टाग्राम से अचानक गायब होने के बाद कई तरह की सोशल मीडिया पर रिपोर्ट्स भी वायरल होने लगी हैं। हाल ही में सामने आई न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सोर्स का कहना है कि अनिल कपूर का सोशल मीडिया से यूं अचानक गायब होना 'मिस्टर इंडिया 2' के शुरू होने का हिंट है। बता दें कि मिस्टर इंडिया (1987)  के किरदार की तरह अनिल कपूर भी अचानकर सोशल मीडिया से गायब हो गए हैं।

Anil Kapoor deleted all his Instagram posts along with DP Fans started speculating for Mr India 2 announcement
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर के गायब होने और 'मिस्टर इंडिया 2' को लेकर खबर वायरल होने के बाद जब न्यूज पोर्टल ने बोनी कपूर से भी बात की है तो उन्होंने कहा कि उन्होंने अनिल कपूर के इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट किए जाने की जानकारी नहीं है। बोनी कपूर ने कहा, 'मुझे देख लेने दीजिए। मैंने अभी तक खुद नहीं देखा. लेकिन हां, उसने जिक्र किया था कि वह कुछ दिखाना चाहता है'। 'मिस्टर इंडिया 2' को लेकर बोनी कपूर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि मैं 'मिस्टर इंडिया 2' का एलान कर पाऊंगा'।
KWK 8: कॉफी विद करण 8 की गेस्ट लिस्ट में नहीं कंगना रणौत का नाम, भड़के फैंस लगा रहे फिल्ममेकर की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor deleted all his Instagram posts along with DP Fans started speculating for Mr India 2 announcement
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर के इंस्टाग्राम से यूं नदारद होने से न सिर्फ फैंस हैरान हैं, बल्कि खुद उनकी बेटी सोनम कपूर भी हैरान रह गई हैं। उन्होंने अपनी स्टोरी पर पिता के इंस्टाग्राम अकाउंट का स्क्रीनशॉट लगाते हुए पूछा है, 'डैड??' अभिनेता के दामाद आनंद आहूजा ने भी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर पोस्ट साझा किया है और उम्मीद जताई है कि कुछ नया होने वाला है।
Bollywood Stars: खूब हिट हुआ इन सितारों के चश्मा लगाने का स्टाइल, देखते ही देखते बन गया ट्रेंड

विज्ञापन
Anil Kapoor deleted all his Instagram posts along with DP Fans started speculating for Mr India 2 announcement
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि वर्ष 1987 में शेखर कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' रिलीज हुई थी। इसमें अनिल कपूर एक आम इंसान के किरदार में नजर आते हैं, जो अनाथालय के मैनेजर हैं। फिर अचानक ही उस आम शख्स को ऐसी घड़ी मिल जाती है, जिससे वह गायब हो सकता है। फिल्म की कहानी में यही मजा और ट्विस्ट एड होता है। 'मिस्टर इंडिया' में अनिल कपूर के अलावा श्रीदेवी, अमरीश पुरी, सतीश कौशिक, हरीश पटेल और अन्नु कपूर ने लीड रोल निभाया था।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री बनाने जा रहे महाभारत पर फिल्म, आज बेंगलुरु में करेंगे 'पर्व' का एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed