फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anil Kapoor: साउथ की इन 10 फिल्मों ने बनाया अनिल कपूर को सुपरस्टार, यहां देखें लिस्ट

Fri, 22 Apr 2022 06:25 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 22 Apr 2022 06:25 PM IST
सार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर इंडस्ट्री में दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता बीते कई समय से अपनी फिल्मों और अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Anil Kapoor: from beta to nayak These South remake films made Anil Kapoor a superstar in bollywood industry
Anil Kapoor Movies - फोटो : Social media

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर इंडस्ट्री में दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता बीते कई समय से अपनी फिल्मों और अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अक्सर चर्चाओं में बने रहने वाले अनिल कपूर इन दिनों फिर सर्खियों में हैं। दरअसल, देश में लगातार बढ़ रही साउथ फिल्मों की लोकप्रियता को देखते हुए अभिनेता ने हाल ही में इस पर अपने विचार रखे थे। साउथ फिल्मों की तारीफ करने वाले एक्टर का इन फिल्मों से गहरा नाता है। दरअसल अनिल कपूर ने ना सिर्फ अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म से की, बल्कि साउथ की कई हिंदी रीमेक में भी काम किया है। आइए जानते हैं अनिल कपूर की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में-  

Anil Kapoor: from beta to nayak These South remake films made Anil Kapoor a superstar in bollywood industry
वो 7 दिन - फोटो : सोशल मीडिया

वो 7 दिन (1983)

अनिल कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरी और नसीरुद्दीन शाह स्टारर फिल्म वो 7 दिन का निर्देशन बापू ने किया था। यह फिल्म तमिल फिल्म अन्था एजहु नाटकल की हिंदी रीमेक थी, जिसका निर्देशन के. भाग्यराज ने किया था। फिल्म का स्क्रीनप्ले के. भाग्यराज ने ही लिखा था। वहीं, इसका निर्माण सुरिंदर कपूर और बोनी कपूर ने किया था। यह फिल्म लोगों ने काफी पसंद की थी। 

 

Anil Kapoor: from beta to nayak These South remake films made Anil Kapoor a superstar in bollywood industry
ईश्वर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ईश्वर (1989)

तेलुगु स्वाति मुत्यम की रीमेक इस फिल्म का निर्देशन के. विश्वनाथ और राजेश मलिक ने किया था। फिल्म के तेलुनू वर्जन में साउथ अभिनेता कमल हासन मुख्य किरदार में थे। फिल्म ईश्वर में अभिनेता अनिल कपूर ने ईश्वर नाम के एक युवक का किरदार निभाया था, जो सरल और ईमानदार युवक था। फिल्म में ईश्वर एक विधवा से शादी कर लेता है, जिसके बाद कई परेशानियों के बाद वह आखिरकार जीत हासिल कर लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor: from beta to nayak These South remake films made Anil Kapoor a superstar in bollywood industry
Beta - फोटो : Social Media

बेटा (1992)

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म बेटा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। यह फिल्म 1987 में के भाग्यराज के निर्देशन में रिलीज हुई तमिल फिल्म एंगा चिन्ना रासा की हिंदी रीमेक थी। तमिल और हिंदी के साथ ही इस फिल्म को दूसरी भाषाओं में भी बनाया गया था।

विज्ञापन
Anil Kapoor: from beta to nayak These South remake films made Anil Kapoor a superstar in bollywood industry
अंदाज - फोटो : Social media

अंदाज (1994)

के. भाग्यराज निर्देशित और अभिनीत तमिल फिल्म सुन्दरा कंडम की हिंदी रीमेक अंदाज का निर्देशन डेविड धवन और निर्माण पहलाज निहलानी ने किया था। फिल्म में अनिल कपूर, जूही चावला, करिश्मा कपूर और कादर खान लीड रोल में दिखे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed