{"_id":"5c586060bdec224e1b7f6499","slug":"anil-kapoor-get-scolded-by-his-wife-sunita-before-won-oscar-for-slumdog-millionaire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्कर से एक रात पहले अनिल कपूर ने पत्नी से खाई थी डांट,'स्लमडॉग मिलेनियर’ को मिला था पुरस्कार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऑस्कर से एक रात पहले अनिल कपूर ने पत्नी से खाई थी डांट,'स्लमडॉग मिलेनियर’ को मिला था पुरस्कार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 04 Feb 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Anil Kapoor
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इन दिनों बेटी सोनम कपूर के साथ 'एक लड़की को देख तो ऐसे लगा' फिल्म को लेकर चर्चा में है। लेकिन आज से 10 साल पहले अनिल कपूर की जिंदगी का बेहद खास पल था, जो एक कलाकार होने के नाते उन्हें हमेशा बेहद खास महसूस करवाता है। जी हां, हम बात करें रहे उस समय की जब उनकी बहुचर्चित फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ को ऑस्कर के नवाजा गया था।
2 of 5
anil kapoor
- फोटो : file photo
आज से 10 साल पहले अनिल कपूर की भारतीय पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’को आस्कर से सम्मानित किया था। 10 साल पुराने इस किस्से को याद करते हुए अनिल कपूर ने यह भी बताया है कि ऑस्कर मिलने से एक रात पहले किस तरह से उनकी पत्नी सुनिता ने उन्हें डांटा था। साथ ही यह भी बताया कि उनके परिवार के लिए ऑस्कर जारा भी मायने नहीं रखता था।
3 of 5
अनिल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूज एजेंसी पीटीआई से अपने इस अनुभव को साझा करते हुए अनिल कपूर ने कहा- 'मेरी फैमली के लिए ऑस्कर कोई मायने नहीं रखता था। ऑस्कर सेरेमनी से एक रात पहले मैं अपनी बेटी और पत्नी से ऑस्कर के बारे में चर्चा कर रहा था और मुझे नींद नहीं आ रही थी तो सोच भी रहा था। इसके बाद मेरी पत्नी मुझ पर गुस्सा हो गईं और चिल्लाने लगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anil kapoor
- फोटो : file photo
इतना ही नहीं अनिल कपूर ने ऑस्कर के पलों को याद करते हुए यह भी कहा- 'जिस समय उन्हें ऑस्कर के लिए बुलाया गया उस समय मन कर रहा था कि राम लखन फिल्म के टाइटल ट्रेक पर डांस करने लगूं, लेकिन यह करना ऑस्कर के प्रोटोकॉल के खिलाफ होता इसलिए मैंने वह नहीं किया। लेकिन बाद में मैंने अपनी खुशी अच्छे से सेलिब्रेट किया।'
विज्ञापन
5 of 5
Anil Kapoor
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि 'स्लमडॉग मिलियनेयर' साल 2008 में आई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ देव पटेल, फ्रीडा पिंटो, मधुर मित्तल और इरफान खान जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन डैनी बॉयल ने किया था। गौरतलब है कि 'स्लमडॉग मिलियनेयर' को ऑस्कर में 10 पुरस्कारों से नवाजा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।