फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान को यादकर भावुक हुए अनिल कपूर, तस्वीरें शेयर कर लिखा- उनकी ये बात मुझे हमेशा...

Tue, 05 May 2020 02:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 05 May 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor heartwarming eulogy post for his Slumdog Millionaire co-star Irrfan Khan
Anil Kapoor With Irrfan Khan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता इरफान खान ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। हर फिल्म में वो अपना किरदार कुछ इस तरह निभाते थे कि दर्शक उनके मुरीद हो जाते। साल 2009 रिलीज हुई फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में इरफान खान और अनिल कपूर ने एक साथ काम किया था। अनिल कपूर को अपने सह-कलाकार को खो देने का गम है। उन्होंने इरफान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद किया है।

Anil Kapoor heartwarming eulogy post for his Slumdog Millionaire co-star Irrfan Khan
Anil Kapoor With Irrfan Khan - फोटो : Social Media

अनिल कपूर ने 15वें एनुअल स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स की तस्वीरें शेयर कर पुरानी यादें ताजा की हैं। इन तस्वीरों में वो इरफान खान सहित स्लमडॉग मिलेनियर की दूसरी कास्ट के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अभिनेता देव पटेल और फ्रीडा पिंटो के साथ वो अवार्ड थामे दिख रहे हैं।

Anil Kapoor heartwarming eulogy post for his Slumdog Millionaire co-star Irrfan Khan
Anil Kapoor - फोटो : Social Media

इसे शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा है, 'इन तस्वीरों से कई सारी यादें ताजा हो रही हैं। उनकी मुस्कुराहट में ही ऐसा कुछ था कि उन्हें देख कर कई सारे लोग मुस्कुराने लग जाते थे। ये बात उनकी मुझे हमेशा याद रहेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor heartwarming eulogy post for his Slumdog Millionaire co-star Irrfan Khan
इरफान खान - फोटो : Social Media

फिल्म अभिनेता इरफान खान का का निधन 29 अप्रैल को हुआ था। साल 2018 में इरफान खान को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। निधन से एक दिन पहले उन्हें तबीयत बिगड़ने पर कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगले ही दिन उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Anil Kapoor heartwarming eulogy post for his Slumdog Millionaire co-star Irrfan Khan
Anil Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इससे पहले अनिल कपूर ने इरफान के निधन पर अपना दुख जताया था। उन्होंने लिखा था कि वो हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे कि इरफान ने काम करने के दौरान उनकी बेटी सोनम कपूर का खूब ख्याल रखा और उसे गाइड भी किया था। वो हर किसी के लिए प्रेरणा थे। वो शानदार अभिनेता थे, बेमिसाल प्रतिभा और महान शख्सियत के मालिक थे।

संजय दत्त को अब तक नहीं हो रहा ऋषि कपूर के जाने का भरोसा, भावुक पोस्ट लिखकर उड़ेला दर्द

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed