30 अप्रैल को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया था। उनके अचानक इस तरह जाने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। फैंस से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियों ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया था। फिल्म अभिनेता संजय दत्त भी उनके काफी करीब थे। अब उन्होंने ऋषि कपूर को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।
संजय दत्त को अब तक नहीं हो रहा ऋषि कपूर के जाने का भरोसा, भावुक पोस्ट लिखकर उड़ेला दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है कि उन्हें अब तक इस बात पर भरोसा नहीं हुआ कि ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। संजय ने अपनी कहते हुए एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वो ऋषि कपूर और रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं।
इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा, 'एक चीज जो चिंटू सर ने मुझे सिखाई थी वो ये थी कि हमें हमेशा अपना काम चेहरे पर स्माइल के साथ करना चाहिए। अभी इस बात को दिल में उतारने में थोड़ा समय लगेगा कि अब चिंटू सर हमारे बीच नहीं रहे। वो हमेशा से ही मेरे लिए एक बड़े भाई की तरह थे। यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब इस दुनिया से जा चुके हैं।'
View this post on Instagram
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on
इससे पहले रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित किया था। इस मौके पर वो अपनी मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी के साथ नजर आए थे।
बता दें कि करीब दो साल से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर को तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अगले दिन सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
आयुष्मान खुराना ने किया हंदवाड़ा शहीदों की शहादत को सलाम, कविता लिख कहा- 'देश का हर जवान बहुत खास है'