जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में हुई मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल और मेजर समेत चार लोग शहीद हो गए। इसी के साथ आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई इस मुठभेड़ में पुलिस के एक अधिकारी भी शहीद हो गए। जिससे पूरा देश गमगीन हो गया है। इस मुठभेड़ को लेकर बॉलीवुड की तरफ से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी इन शहीदों की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
आयुष्मान खुराना ने किया हंदवाड़ा शहीदों की शहादत को सलाम, कविता लिख कहा- 'देश का हर जवान बहुत खास है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की गिनती मल्टी टैलेंटेड अभिनेताओं में होती है। एक्टिंग करने के साथ ही आयुष्मान एक बहुत अच्छे गायक भी हैं। इतना ही नहीं आयुष्मान बहुत अच्छे लेखक भी हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने द्वारा लिखी हुई कविता या शायरी साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने हंदवाड़ा में शहीद हुए जवानों के लिए एक भावुक कर देने वाली कविता लिखी है।
आयुष्मान ने हाल ही में अपने एक ट्वीट के जरिए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। आयुष्मान ने लिखा, 'देश का हर जवान बहुत ख़ास है, है लड़ता जब तक श्वास है, परिवारों के सुखों का कारावास है, शहीदों की माओं का अनंत उपवास है, उनके बच्चों को कहते सुना है - पापा अभी भी हमारे पास हैं!'
देश का हर जवान बहुत ख़ास है,
है लड़ता जब तक श्वास है,
परिवारों के सुखों का कारावास है,
शहीदों की माओं का अनंत उपवास है,
उनके बच्चों को कहते सुना है -
पापा अभी भी हमारे पास हैं!
-आयुष्मान#JaiHind #JaiJawan #Handwara
आयुष्मान खुराना की इस कविता को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। साझा करते ही ये कविता सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस भावुक कर देने वाली कविता की आयुष्मान के फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बात करें आयुष्मान के वर्कफ्रंट की तो आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म 'गुलाबो सिताबो' लॉकडाउन की वजह से रिलीज नहीं हो पा रही है। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं। इसके अलावा आयुष्मान अनुभव सिन्हा के निर्देशन में पॉलिटिकल ड्रामा 'अनेक' में भी नजर आने वाले हैं।