संगीत कंपनी टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार का जन्मदिन पांच मई को होता है। वह फिल्म निर्माता भी थे। गुलशन कुमार बॉलीवुड की उन हस्तियों में शामिल रहे है जिन्हें बहुत जल्द सफलता की सीढ़ी हासिल कर ली। दिल्ली से संबंध रखने वाले गुलशन कुमार को धीरे-धीरे पूरा देश जानने लगा। गुलशन कुमार ने कई गायकों के करियर को भी बनाया। उनके जन्मदिन पर आज आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
जूस की दुकान लगाते थे गुलशन कुमार, इस तरह बनाई 'टी सीरीज' कंपनी और बदली इन गायकों की किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलशन कुमार का पूरा नाम गुलशन कुमार दुआ है। उनका जन्म दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ था। गुलशन कुमार के पिता चंद्र भान दुआ की दिल्ली के दरियागंज में जूस की दुकान थी। जिसमें गुलशन उनका साथ देते थे। कुछ समय बाद उन्होंने यह काम छोड़ दिया और दिल्ली में ही कैसेट्स की दुकान खोल ली जहां पर वह सस्ते दाम में गानों की कैसेट्स बेचा करते थे।
देखते ही देखते गुलशन कुमार का ये काम आगे बढ़ गया और उन्होंने नोएडा में 'टी सीरीज' नाम से म्यूजिक कंपनी खोल ली। इसके कुछ समय बाद वह मुंबई चले गए। फिल्म निर्माता के अलावा गुलशन कुमार एक अच्छे गायक भी थे। उन्होंने ढेर सारे भक्ति गाने गाए जिन्हें लोग आज भी खूब पसंद करते हैं। गुलशन कुमार की आवाज में भक्ति संगीत 'मैं बालक तू माता शेरा वालिए' को लोगों ने हमेशा पसंद किया है।
गुलशन कुमार की कंपनी ने लंबे समय तक बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। इतना ही नहीं गुलशन कुमार ने कई गायकों के करियर को भी बनाया। उन्होंने सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू जैसे सदाबहार गायक लॉन्च किए। इन गायकों ने अपने गाने से ना केवल दर्शकों के दिलों को जीता बल्कि देश-विदेश में अपनी अलग छाप छोड़ी। गुलशन कुमार ने टी सीरीज के जरिए संगीत को लोगों के घर-घर पहुंचाने का काम किया, लेकिन साल 1997 में एक ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हिलकर रख दिया था।
12 अगस्त 1997 को मुंबई के एक मंदिर के बाहर गुलशन कुमार को कुछ बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी थी। जिसके बाद पता चला कि उनकी हत्या के पीछे अंडरवर्ल्ड का हाथ था। कहा जाता है कि गुलशन कुमार ने जबरन वसूली की मांग के आगे झुकने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से उनकी हत्या कर दी गई थी। गुलशन कुमार की हत्या के बाद टी सीरीज के बिजनेस को उनके बेटे भूषण कुमार और बेटी तुलसी कुमार ने संभाला।
पढ़ें: घर नहीं पहुंच पा रहे थे ये 31 लोग, अभिनेता प्रकाश राज ने ऐसे की मदद