फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रितेश देशमुख को सताई प्रवासी मजदूरों की चिंता, ट्वीट कर कहा- 'देशवासी होने के नाते हमें...'

Mon, 04 May 2020 10:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 04 May 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Riteish Deshmukh Reaction on Migrant laboures Railway Fare Says as a Country We Should Help Them
रितेश देशमुख - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस का असर देशभर में देखा जा रहा है। जिसके चलते पूरे देश में लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं इससे सबसे ज्यादा परेशान प्रवासी मजदूर हैं जो काम के लिए दूसरे शहर में रह रहे थे और लॉकडाउन की वजह से अपने घर परिवार से दूर उन्हें वहीं पर रहना पड़ रहा है। ऐसे लोगों के लिए ये संकट का घड़ी साबित हुई। इन मजदूरों के लिए अब विशेष ट्रेन चलाई गई हैं। लेकिन इसके बदले में इन लोगों से किराए के पैसे मांगे जा रहे हैं। जिसे लेकर अब अभिनेता रितेश देशमुख ने इनके लिए चिंता जाहिर की है।

Riteish Deshmukh Reaction on Migrant laboures Railway Fare Says as a Country We Should Help Them
RITESH DESHMUKH

दरअसल हाल ही में कोरोना वायरस को लेकर हालातों को देखते हुए लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद शहरों में फंसे मजदूरों को वापस भेजने के लिए सरकार ने इंतजाम किए हैं। सरकार द्वारा इसके लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन खबरें ऐसी आ रही हैं कि टिकट का पैसा खुद मजदूर वर्ग को ही देना होगा। अब इस मामले पर अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही रितेश ने इन मजदूरों का खर्च उठाने की भी बात की है।

Riteish Deshmukh Reaction on Migrant laboures Railway Fare Says as a Country We Should Help Them
रितेश देशमुख का पोस्ट - फोटो : Social Media

अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक तस्ववीर साझा की है। इस तस्वीर में एक प्रवासी मजदूर अपनी मां को गोद में लेकर पैदल ही ही अपने घर की ओर जा रहा है। तस्वीर के साथ कैप्शन में रितेश ने लिखा है, 'एक देश के तौर पर हमें प्रवासियों को घर वापस भेजने का खर्च उठाना चाहिए। रेल सेवा फ्री होनी चाहिए। मजदूर वैसे ही कोरोना वायरस के कहर के बीच बिना भुगतान और बिना आश्रय के बोझ तले दबते जा रहे हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Riteish Deshmukh Reaction on Migrant laboures Railway Fare Says as a Country We Should Help Them
ritesh deshmukh

रितेश का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और रितेश की बातों को सही भी ठहरा रहे हैं। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब रितेश ने देश से जुड़े किसी समसामयिक मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी हो। इससे पहले भी रितेश कई मुद्दों पर अपनी बेबाकी से राय दे चुके हैं।

विज्ञापन
Riteish Deshmukh Reaction on Migrant laboures Railway Fare Says as a Country We Should Help Them
ritesh deshmukh

हालांकि की लोग ऐसे भी जो रितेश के इस ट्वीट से सहमत नहीं हैं। लोगों का कहना है कि क्या सारा भार केवल टैक्स भरने वालों पर ही आना चाहिए ? तो वहीं कई का ये भी कहना है कि क्या हम टैक्स इसीलिए भरते हैं कि मोदी जी इन्हें दे सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed