इंद्र कुमार की फिल्म बेटा जब पर्दे पर आई तो अपने मेलोड्रैमेटिक कहानी से इसने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साथ ही अरुणा ईरानी इस फिल्म में खलनायिका का किरदार निभाया था। 3 अप्रैल 1992 में रिलीज हुई इस फिल्म को 29 साल पूरे हो गए। हैं। हालांकि आज भी ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आती है।
29 Years Of Beta: सौतेली मां बन अरुणा ईरानी ने बटोरी थी खूब नफरत, इसी फिल्म से धक-धक गर्ल बनीं माधुरी
इस फिल्म में अनिल-माधुरी की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली थी। इस फिल्म में अनिल ने एक भोले-भाले लड़के का किरदार निभाया था जो अपनी मां को भगवान से भी ऊपर मानता है। वहीं अरुणा ईरानी ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया था जो अपने सौतेले बेटे की पढ़ाई-लिखाई रोक कर उससे घर और खेती के काम करवाती है ताकी वो अपना हक ना मांग सके।
वहीं जब अनिल की जिंदगी में माधुरी की एंट्री होती है तो फिर अरुणा का खेल बिगड़ जाता है। फिल्म में माधुरी दीक्षित ने एक पढ़ी लिखी तेज तर्रार लड़की का किरदार निभाया था जो शादी के बाद से ही अपनी सास की असलियत जान जाती है और फिर वो सारी कोशिश करती है कि अपने पति की आंख पर पड़ी पट्टी खोल सके।
#29YearsOfBeta
Dhak Dhak Karne Laga
Koyal Se Boli Teri
#AnilKapoor #MadhuriDixit #ArunaIrani #AnupamKher #BharatiAchrekar #AkashKhurana #AdiIrani#IndraKumar #AnandMilind@AnilKapoor @MadhuriDixit @Indra_kumar_9 pic.twitter.com/UBXkFEOg1t
अपने दमदार किरदार के लिए अनिल कपूर, अरुणा ईरानी और माधुरी दीक्षित तीनों को ही फिल्म फेयर का अवॉर्ड मिला था। फिल्म की जबरदस्त कहानी के अलावा माधुरी और अनिल पर फिल्माया गया गाना 'धक-धक करने लगा' भी काफी सुपरहिट हुआ था। फिल्म के इस गाने ने ही माधुरी को इंडस्ट्री में धक-धक गर्ल का टैग दिया था।
इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी के अलावा अनुपम खेर, लक्ष्मीकांत बेर्दे, कुनिका ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने 5 फिल्मफेयर अवार्ड्स अपने नाम किए थे। 'धक-धक' गाने के लिए सरोज खान को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला था। वहीं फिल्म के गाने के लिए अनुराधा पौडवाल को बेस्ट सिंगिंग का अवॉर्ड मिला था।