{"_id":"5c4efb65bdec2229d2396f2b","slug":"anil-kapoor-suffering-from-calcification-of-his-right-shoulder-revealed-film-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'राम-लखन' के 30 साल पूरे होते ही बीमार पड़ा ये दिग्गज एक्टर, खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'राम-लखन' के 30 साल पूरे होते ही बीमार पड़ा ये दिग्गज एक्टर, खुद किया खुलासा
Mon, 28 Jan 2019 06:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 28 Jan 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनिल कपूर की उम्र 60 साल से ज्यादा की है, लेकिन एक्टिंग और एक्शन के मामले में वह किसी यंग हीरो से कम नहीं हैं। इन दिनों अनिल कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को लेकर चर्चा में है। काफी समय से फिल्म की स्टारकास्ट इसका प्रमोशन भी जोर-शोर से कर रही है।
anil kapoor
- फोटो : file photo
'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का प्रमोशन करने अनिल कपूर टीवी के चर्चित लाफ्टर शो 'द कपिल शर्मा शो' में भी दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने कपिल शर्मा के साथ काफी मस्ती भी की। लेकिन अब अनिल कपूर के फैंस के लिए बुरी खबर है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो वह काफी समय से कंधे के दर्द से परेशान हैं।
anil kapoor
- फोटो : file photo
खबरों के अनुसार, अनिल कपूर अपने दाएं कंधे के दर्द से जुझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ हफ्तों ने उनके दाएं कंधे में काफी दर्द है। कंधे के इलाज के लिए वह जल्द जर्मनी भी जाने वाले हैं। इस बात का खुलासा खुद अनिल कपूर ने किया है। उन्होंने कहा- 'मैं काफी समय से अपने दाएं कंधे के दर्द से परेशान हुए इसलिए अप्रैल में मैं जर्मनी इलाज कराने के लिए जाऊंगा।' अनिल कपूर ने जर्मनी के डॉक्टर के नाम का खुलासा भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor
- फोटो : file photo
पता हो कि इन दिनों एक्टर ऋषि कपूर भी विदेश में अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। वहीं एक्टर इरफान खान भी काफी समय से इलाज करवाने की वजह से देश से बाहर हैं। हाल ही में अनिल कपूर की फिल्म राम-लखन को 30 साल पूरे हुए हैं। यह फिल्म साल 1989 में आई थी। बात करें अनिल कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की तो इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ उनकी बेटी सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं। बॉलीवुड के ये पिता और बेटी पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
anil kapoor
- फोटो : instagram
आपको बता दें अनिल कपूर 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के अलावा अपनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'टोटल धमाल' भी लेकर आ रहे हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने यूट्यूब पर काफी पसंद किया है। 'टोटल धमाल' को इंद्र कुमार डायरेक्ट और प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म में अनिल कपूर के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी,जावेद जाफरी, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता और अजय देवगन कॉमेडी करते नजर आएंगे। खास बात यह है कि अनिक कपूर और माधुरी दीक्षित 18 साल बाद साथ फिल्म कर रहे हैं।