{"_id":"5c4ee7b3bdec22736b5e999c","slug":"not-isha-koppikar-kiran-kher-to-hema-malini-these-actress-also-joined-politics-after-movies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशा कोप्पिकर ही नहीं इन 7 एक्ट्रेस ने भी राजनीति में कमाया खूब नाम, एक तो कई बार बनीं मुख्यमंत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईशा कोप्पिकर ही नहीं इन 7 एक्ट्रेस ने भी राजनीति में कमाया खूब नाम, एक तो कई बार बनीं मुख्यमंत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 28 Jan 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
Isha Koppikar
- फोटो : twitter
'कंपनी', 'कयामत' और 'डॉन' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाली मशूहर अदाकारा ईशा कोप्पिकर ने राजनीति में कदम रख लिया है। वह आज भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गई हैं। मुंबई में नितिन गडकरी की उपस्थिति में ईशा भाजपा में शामिल हुईं। ईशा कोप्पिकर ही नहीं भारत की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने फिल्मों के बाद राजनीति में कदम रखा। आज हम आपको उन्हीं अभिनेत्रियों रूबरू करवाते हैं।
Trending Videos
हेमा मालिनी ने किया जनसुविधा केंद्र का लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी का एक सफल फिल्मी करियर तो रहा ही साथ ही उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में खूब नाम कमाया। उन्होंने साल 2004 में बीजेपी ज्वाइन किया। आज वह ना केवल राजनीति की सफल महिलाओं में से एक बल्कि मथुरा की सांसद भी हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : PTI
स्मृति ईरानी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं स्मृति ईरानी वर्तमान समय में मोदी सरकार में मंत्री हैं। राजनीति में आने के बाद स्मृति ने अभिनय के क्षेत्र से दूरी बना ली है। अभिनय से राजनीति तक पहुंचने का सफर स्मृति के लिए बेहद संघर्षों भरा रहा है।

रेखा
- फोटो : file photo
रेखा
खूबसरत एक्ट्रेस में से एक रेखा राजनीति में अपना सिक्का जमा चुकी हैं। रेखा ने साल 2012 में राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सदस्य बन गईं। राजनीति में आने के बाद भी रेखा ने फिल्में करनी नहीं छोड़ी और आज भी वो कुछ फिल्मों में दिखाई देती हैं।

गुल पनाग
- फोटो : file photo
गुल पनाग
साल 2003 में आई फिल्म धूप से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस गुल पनाग राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में वो आम आदमी पार्टी की ओर से चंडीगढ़ से चुनाव लड़ीं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ सीट से बीजेपी की किरण खेर ने जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव लड़ने वाली गुल पनाग पहली मिस इंडिया हैं।