विक्की कौशल की फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी है। इस फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं लेकिन फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह अभी भी बरकरार है। 'उरी' सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म है जिसे देखने के लिए देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पहुंचीं। फिल्म देखने के बाद रक्षा मंत्री ने एक ऐसी बात कह दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विक्की कौशल की 'उरी' देखने के बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूछी ये बात, जवाब सुन हुईं गदगद
देशभक्ति से भरपूर फिल्म किसी भी में जोश दोगुना बढ़ा देती है। देशभक्ति का यही भाव रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को थियेटर खींच लाया। वीडियो में आप देखेंगे कि सिनेमाहॉल खचाखच भरा हुआ है। रक्षा मंत्री के सिनेमाहॉल में फिल्म देखने के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आए हैं। फिल्म देखने के बाद रक्षा मंत्री ने एक ऐसी बात बोली जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
निर्मला सीतारमण ने फिल्म देखने के बाद फेमस डायलॉग How's The Josh? बोला। रक्षा मंत्री के इस डायलॉग का जवाब देते हुए वहां मौजूद लोगों ने कहा - 'हाई सर।' इस फिल्म को देखने के बाद निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया पर भी ट्वीट किया - 'क्या पावर पैक्ड फिल्म है। आदित्य धर और रॉनी स्क्रूवाला। विक्की कौशल, परेश रावल, यामी गौतम और मोहित रैना ने अच्छा काम किया है। थियेटर की अंदर की एनर्जी ने रिचॉर्ज कर दिया।'
Live from Central Spirit Mall, Bellandur, Bengaluru, to watch Uri (finally) with veterans. #HighJosh! 🙂
cc: @Aditya https://t.co/vQH1yhQcbc
आपको बता दें, 'उरी' फिल्म का यह डायलॉग काफी फेमस हुआ है। कई जगहों पर लोग इस डायलॉग को बोलते नजर आ रहे है। 'उरी' फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। यहां तक कि यह फिल्म मीडियम बजट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है। इस फिल्म का बजट 42 करोड़ है।
26 जनवरी को 'उरी' फिल्म के मुख्य कलाकार विक्की कौशल और यामी गौतम सहित 'सुई धागा' के स्टार वरुण धवन ने अटारी-वाघा सीमा का दौरा किया था। इस दौरान तीनों कलाकार देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आए और अटारी-वाघा सीमा पर अपने दमदार परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए थे। इस खास अवसर पर सितारों को अपने बीच देख कर वहां मौजूद दर्शकों का जोश दोगुना बढ़ गया था