फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनिल कपूर ने आमिर और सलमान को कहा 'ढोंगी', बोले- 'दूसरों को भटकाने का काम करते हैं'

Fri, 29 Nov 2019 09:24 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 29 Nov 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
anil kapoor talks about salman khan and aamir khan
Anil Kapoor - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता कहे जाने वाले अनिल कपूर गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में पहुंचे। उनके साथ निर्देशक अनीज बज्मी भी साथ थे। दोनों ने एक डिस्कशन में हिस्सा लिया। इस दौरान अनिल कपूर ने बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स के बारे में खुलासा किया। ये दो सुपरस्टार्स कोई और नहीं बल्कि सलमान खान और आमिर खान हैं।

anil kapoor talks about salman khan and aamir khan
anil kapoor - फोटो : social media

अनिल कपूर ने कहा कि सलमान और आमिर ढोंग करते हैं और दूसरे अभिनेताओं को बेवकूफ बनाते हैं। दरअसल अनिल कपूर से पूछा गया कि 'इंडस्ट्री के अभिनेता शुरुआती सफलता, गाड़ी और घर खरीदने के बाद आलसी क्यों हो जाते हैं?बाद में वो काम को गंभीरता से नहीं लेते हैं?आपको क्या लगता है कि इस कैटेगरी में कोई अभिनेता है?'

anil kapoor talks about salman khan and aamir khan
Anil Kapoor - फोटो : instagram

अनिल कपूर कहते हैं कि 'मैं आपसे सहमत हूं। कई अभिनेता शुरुआत में अच्छा काम करते हैं लेकिन बाद में आलसी हो जाते हैं। वो काम को गंभीरता से नहीं लेते हैं। आमिर को ही देखिए वो खुद को आलसी कहते हैं जबकि ऐसा नहीं है। आमिर केवल ऐसा करने का दिखावा करते हैं जिससे बाकी अभिनेताओं को लगता है कि जब आमिर खान इतने बेहतरीन अभिनेता होकर इतने आलसी हैं तो मैं भी कर लूंगा। जबकि आमिर सबसे ज्यादा मेहनती अभिनेता हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
anil kapoor talks about salman khan and aamir khan
anil kapoor - फोटो : social media

अनिल कपूर ने सलमान के बारे में कहा कि 'जब भी मैं सलमान खान के साथ फ्लाइट में सफर करता हूं तो देखता हूं कि वो बार-बार अच्छा खाना और मीठा मंगवाते हैं ताकि मैं भी ऐसा खाना मंगवा लूं। सच्चाई ये है कि सलमान इतना स्वादिष्ट खाना कभी-कभी ही खाते हैं लेकिन दूसरे अभिनेताओं को लगता है कि जब सलमान हर दिन ऐसा स्वादिष्ट खाना खाकर इतने हैंडसम हैं तो वो भी ऐसा कर सकते हैं। सलमान दूसरे अभिनेताओं को भटकाने का काम करते हैं।'

विज्ञापन
anil kapoor talks about salman khan and aamir khan
पागलपंती - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर हाल ही में फिल्म 'पागलपंती' में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला और कृति खरबंदा की मुख्य भूमिका है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिले हैं। इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।

Video: सेल्फी लेते वक्त करीब आने की कोशिश करने लगा फैन, सारा अली खान का था ऐसा रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed