{"_id":"5cdd5e15bdec22073a5fd0f9","slug":"anil-kapoor-to-be-felicitated-by-european-chambers-for-promoting-children-rights","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनिल कपूर को जल्द मिलेगा यह बड़ा सम्मान, बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए करते रहे हैं काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनिल कपूर को जल्द मिलेगा यह बड़ा सम्मान, बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए करते रहे हैं काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 16 May 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anil kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनिल कपूर की गिनती बॉलीवुड के उन एक्टर्स में होती है जो एक्टिंग के साथ अपने अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। 80 के दशक से इंडस्ट्री में कदम रखने वाले इस कलाकार ने कई हिट फिल्में दीं। एक्टिंग के साथ अनिल कपूर सामाजिक कार्यों में भी काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और इसी के चलते अब उन्हें एक बहुत बड़ा सम्मान मिलने वाला है।
Trending Videos
2 of 5
Anil Kapoor
अनिल कपूर को 'यूरोप डे' समारोह में भारत में यूरोपीय संघ के एक प्रतिनिधिमंडल और काउंसिल ऑफ यूरोपियन यूनियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा शुक्रवार को सम्मानित किया जाएगा। अनिल कपूर इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत टॉमाज कोज्लोस्की, यूरोपीय संघ के राजनयिक दूत और यूरोपीय व भारतीय कार्पोरेट जगत के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
anil kapoor
यूरोपियन यूनियन के गठन को चिन्हित करने के लिए हर साल 9 मई के दिन यूरोप डे मनाया जाता है। संस्था से जुडे एक अधिकारी ने बताया, 'अनिल कपूर को दशक भर से बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देने, यूरोपीय संघ को अपना सहयोग देने और भारत में लड़कियों के अधिकारों के लिए योजना बनाने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
4 of 5
Anil Kapoor and Tom
बीते दिनों खबर आई थी कि अनिल कपूर जल्द ही पहली बार अपने रियल लाइफ बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब रियल लाइफ बाप-बेटे पर्दे पर भी बाप-बेटे की भूमिका निभाते दिखेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Abhinav Bindra
यह अभिनव बिंद्रा की बायोपिक फिल्म होगी। इसमें हर्षवर्धन कपूर अभिनव की भूमिका निभाते नजर आएंगे और अनिल कपूर अभिनव के पिता अपजीत का रोल करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X