फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी राज कपूर के गैराज में रहता था अनिल कपूर का परिवार, पत्नी सुनीता की बदौलत बने सुपरस्टार

Sat, 17 Apr 2021 08:19 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 17 Apr 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor used to live in Raj Kapoor's Garage, Know Interesting Facts
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में मिस्टर इंडिया के नाम से पॉपुलर अनिल कपूर एक खुली किताब की तरह हैं। उनकी जिंदगी के बारे में किसी से छुपा नहीं है। आज हम अनिल के बारे में कुछ ऐसे फैक्ट्स बताने जा रहे हैं जिन्हें शायद ही आपने कभी सुना हो। आज भले ही अनिल कपूर देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। लेकिन जब उनका परिवार मुंबई आया था तो वे राज कपूर के गैराज में रहा करते थे।



 
Anil Kapoor used to live in Raj Kapoor's Garage, Know Interesting Facts
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि बाद में अनिल पूरे परिवार के साथ मिडिल क्लास इलाके में एक कमरा किराए पर लेकर रहते थे। अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर की लगन के चलते उनके परिवार को एक अच्छी लाइफ मिल पाई। सुरेंद्र कपूर फिल्म डायरेक्टर थे इसलिए अनिल का रुझान शुरू से फिल्मों की तरफ रहा। अनिल ने बतौर लीड एक्टर अपनी पहली डेब्यू फिल्म 1980 में तेलुगु सिनेमा में की थी। यह फिल्म थी 'वामसा व्रुक्षम'। हालांकि, इससे पहले अनिल 1979 में डायरेक्टर उमेश मेहरा की फिल्म 'हमारे-तुम्हारे' में सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुके थे।

Anil Kapoor used to live in Raj Kapoor's Garage, Know Interesting Facts
अनिल कपूर, सुनीता कपूर - फोटो : instagram/anilskapoor

अभी अनिल कपूर स्ट्रगल ही कर रहे थे कि उनकी लाइफ में जानी-मानी मॉडल सुनीता की एंट्री हुई। अनिल, सुनीता को देखकर उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। वे उनके करीब आना चाहते थे, लेकिन उनके पास सुनीता तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं था। एक बार उनके दोस्तों ने अनिल को सुनीता का फोन नंबर दिया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। अनिल, सुनीता की आवाज के दीवाने हो गए थे। एक बार हिम्मत करके अनिल ने सुनीता के सामने डेट पर जाने का प्रस्ताव रख दिया। सुनीता ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor used to live in Raj Kapoor's Garage, Know Interesting Facts
अनिल कपूर, सुनीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद दोनों बस और टैक्सी से घूमने जाने लगे। सुनीता  फेमस मॉडल होने के बाद भी बस से घूमती थीं। अनिल अभी स्ट्रगल ही कर रहे थे इसलिए सुनीता ही अनिल का पूरा खर्च उठाती थीं। आखिरकार अनिल ने उन्हें प्रपोज कर दिया और बात शादी तक आ गई। अनिल को भी फिल्में मिलना शुरू हो गईं और 1984 में आई फिल्म ‘मशाल’ से उन्हें खासी पहचान मिली। दोनों की शादी पर उनके परिवार वालों को तो आपत्ति नहीं थी, लेकिन अनिल के बॉलीवुड के दोस्तों को आपत्ति थी। उन्होंने अनिल को सलाह दी कि शादी के बाद उनका करियर खत्म हो जाएगा। इसलिए दो बार उन्होंने शादी की डेट भी टाल दी। 

विज्ञापन
Anil Kapoor used to live in Raj Kapoor's Garage, Know Interesting Facts
अनिल कपूर, सुनीता कपूर - फोटो : instagram/anilskapoor

सुनीता को काफी समय डेट करने के बाद 19 मई, 1984 को दोनों का रिश्ता पति-पत्नी का हो गया। शादी के बाद सुनीता ने अनिल के करियर को ही अपना करियर मान लिया। उन्होंने मॉडलिंग छोड़कर घर संभाला और अनिल का साथ दिया। वो अनिल के लिए ड्रेस डिजाइन करने से लेकर उनके साथ शूटिंग पर विदेश तक जाती थीं। 1987 में डायरेक्टर शेखर कपूर की फिल्म 'मि. इंडिया' में अनिल कपूर के किरदार को खूब सराहना मिली थी और फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed