{"_id":"5c092229bdec2241b95b346d","slug":"anil-kapoor-was-offered-to-chaalbaaz-opposite-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपरस्टार श्रीदेवी से डर गए थे अनिल कपूर, 29 साल पहले आई इस फिल्म में काम करने से किया था साफ इनकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपरस्टार श्रीदेवी से डर गए थे अनिल कपूर, 29 साल पहले आई इस फिल्म में काम करने से किया था साफ इनकार
Thu, 06 Dec 2018 06:50 PM IST
भाषा
भाषा
Updated Thu, 06 Dec 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sridevi, anil kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी परदे पर हमेशा हिट रही। दोनों ने एक साथ मिस्टर इंडिया, लाडला, लम्हें, जुदाई, रूप की रानी चोरो का राजा जैसी सुपरहिट फिल्में की। इसमें कोई शक नहीं है कि उस समय श्रीदेवी का स्टारडम अनिल कपूर से ज्यादा था। एक से बढ़कर एक बड़े एक्टर्स श्रीदेवी के साथ काम करने के लिए मरते थे लेकिन अनिल कपूर ने श्रीदेवी के साथ 29 साल पहले एक फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।
2 of 5
श्रीदेवी,अनिल कपूर
वो फिल्म थी चालबाज। अनिल कपूर ने खुलासा किया कि 1989 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘‘चालबाज’’ में श्रीदेवी के साथ मुख्य भूमिका निभाने का प्रस्ताव उन्हें मिला था। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी दोहरी भूमिका में थीं। फिल्म में श्रीदेवी के साथ सनी देओल और रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभायी थी।
3 of 5
श्रीदेवी,अनिल कपूर
स्टार प्लस के रियलिटी शो ‘‘डांस+4’’ में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गई, जहां अनिल कपूर ने कहा, ‘‘श्रीदेवी एक पूर्ण कलाकार थीं। वह अपने दमदार व्यक्तित्त्व से पर्दे पर छा जाती थी। जब मुझे ‘चालबाज’ का प्रस्ताव मिला था, तब मैंने सोचा कि श्रीदेवी के सामने मेरे पास करने के लिए क्या बचेगा, जिन्होंने अपनी दोहरी भूमिका के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया था।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीदेवी,अनिल कपूर
उन्होंने कहा, ‘‘एक कलाकार के तौर पर मैंने थोड़ा संकोच महसूस किया, इसलिए मैंने फिल्म करने से मना कर दिया था। उन्होंने अपनी कुशलता से जिस तरह से दोहरे किरदार को निभाया था उसकी कोई बराबरी नहीं कर सकता।’’
विज्ञापन
5 of 5
sridevi
श्रीदेवी की शादी अनिल कपूर के बड़े भाई व फिल्म निर्माता बोनी कपूर से हुई थी। अनिल कपूर ने श्रीदेवी के साथ ‘‘मिस्टर इंडिया’’ में काम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।