बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में वह खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अब अभिनेता से जुड़ी नई खबर सामने आ रही है। वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू शो में नजर आएंगे। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। दरअसल, करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन आठ के दूसरे एपिसोड में अभिनेता बॉबी देओल ने पुष्टि की कि वह सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के पहले निर्देशित शो में अभिनय करेंगे।
Bobby Deol: आर्यन खान के डेब्यू शो में अभिनय करेंगे बॉबी देओल, अभिनेता ने खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉबी अपने भाई और अभिनेता सनी देओल के साथ शो पर पहुंचे। उनके साथ बातचीत के दौरान बॉबी ने खुलासा किया कि उनका एसआरके के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज प्रोडक्शंस के साथ रिश्ता बन गया है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि रेड चिलीज के साथ मेरा रिश्ता है, पहले मैंने 'क्लास ऑफ 83' किया, अब आर्यन का शो और फिर मैंने 'लव हॉस्टल' भी किया। मुझे लगता है कि उन्होंने मुझे हमेशा अच्छी चीजें दी हैं।"
Shah Rukh Khan: फराह खान ने किंग खान को स्पेशल अंदाज में किया बर्थडे विश, स्पेशल नोट लिख कही यह बात
इससे पहले दिसंबर 2022 में आर्यन ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने पहले निर्देशन प्रोजेक्ट का लेखन पूरा कर लिया है, जिसका वह निर्देशन भी करेंगे। आर्यन के निर्देशन वाले पहले शो के बारे में और जानकारी आनी बाकी है। कथित तौर पर, शो का नाम 'स्टारडम' रखा गया है। हालांकि, अभी भी मेकर्स की ओर से शो की स्टारकास्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
Dipika Kakar: ऑनलाइन डिलीवरी स्कैम की शिकार हुईं 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़, व्लॉग में किया खुलासा
इससे पहले, 2019 में शाहरुख ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे आर्यन की करियर महत्वाकांक्षाओं के बारे में बात की थी। शाहरुख ने कहा कि आर्यन अभिनेता नहीं बनना चाहते हैं और वह निर्देशन की दुनिया में अपना हाथ आजमाएंगे। उन्होंने कहा था, 'आर्यन वह नहीं है, जो एक अभिनेता बनना चाहता है और उसे इस बात का एहसास भी है, लेकिन वह एक अच्छा लेखक है। मुझे लगता है कि एक अभिनेता बनने की चाहत अंदर से आनी चाहिए। आपको वास्तव में कुछ करने और खोजने की जरूरत है, कौशल का एक सेट जो आपको इसे करने और सीखने में मदद करता है।
Bollywood: इन फिल्मों के तीसरे भाग का दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार, लिस्ट में टाइगर 3 का नाम भी शामिल
वहीं बात करें बॉबी देओल की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह अगली बार रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। यह फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Shah Rukh Khan: जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए शाहरुख ने कहा फैंस को शुक्रिया, लिखा खास नोट