{"_id":"6573ec8a347c4b22f5028ada","slug":"animal-actor-bobby-deol-reveled-when-his-sons-will-debut-in-bollywood-read-details-here-2023-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bobby Deol: ‘एनिमल पार्क’ से पहले डेब्यू करेंगे जूनियर देओल के बेटे या बाद में, खुद बॉबी ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bobby Deol: ‘एनिमल पार्क’ से पहले डेब्यू करेंगे जूनियर देओल के बेटे या बाद में, खुद बॉबी ने किया बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बेटों के साथ बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉबी देओल के किस्मत के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ताबड़तोड़ कमाई के बाद फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया है। फिल्म में उनके नकारात्मक किरदार को काफी ज्यादा सराहना मिल रही है। अभिनय को मिल रही तारीफों के बीच हाल ही में उन्होंने अपने दोनों बेटों आर्यमन और धरम देओल के एक्टिंग डेब्यू पर खुलकर बात की।
बॉबी के बड़े बेटे आर्यमन 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में नजर आने के बाद से ही हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। कार्यक्रम में उन्हें देखने वाले कई लोग उन्हें हीरो मटेरियल बता रहे हैं। अपने बेटों की बॉलीवुड में एंट्री की योजना पर हाल ही उन्होंने बताया कि वे इंडस्ट्री का हिस्सा जरूर बनेंगे, लेकिन अभी इसमें समय है।
3 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : social media
एक बातचीत के दौरान बॉबी ने बताया कि उनके बेटे इंडस्ट्री में आएंगे, लेकिन वे दोनों अभी बहुत छोटे हैं। अभिनेता ने कहा कि उनका बड़ा बेटा सिर्फ 22 साल का है और छोटा बेटा 19 साल का है। इसलिए अगले तीन-चार वर्षों में वे इंडस्ट्री में प्रवेश करेंगे। बॉबी ने आगे यह भी साफ किया कि अपने बेटों को लॉन्च करने फिलहाल उन्होंने कोई योजना नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि आर्यमान प्रशिक्षण लें और खुद पर कड़ी मेहनत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
बेटों की तारीफ करते हुए बॉबी ने बताया कि हाल ही में उनके बड़े बेटे ने एनवाईयू स्टर्न से ऑनर्स के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वह एक ऐसा बच्चा है जो अपना पूरा दिमाग लगाता है और वास्तव में कड़ी मेहनत करता है। मेरे दोनों लड़कों में अलग-अलग गुण हैं। मेरा सबसे छोटा बेटा कोविड के दौरान खुद अपने दम पर फिल्म बना रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि जो तस्वीरें लोग इंस्टाग्राम पर देखते हैं, उनमें से अधिकांश उन्हीं के द्वारा ली गई होती हैं। अभिनेता ने बताया कि उनके बेटों को फिल्म निर्माण के बारे में संपादन से लेकर पृष्ठभूमि, दृश्य, सभी चीजों पर बात करना पसंद है। जब हम एक फिल्म देख रहे होते हैं तो वे तकनीकी पक्ष के बारे में बात करते हैं।
Joram Premiere Event: जोरम के प्रीमियर पर लगा सितारों का मेला, मनोज बाजपेयी से लेकर जयदीप तक आए नजर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।