फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bobby Deol: फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव पर बॉबी देओल ने किया खुलासा, बोले- कोई मुझे गंभीरता से नहीं लेता था

Mon, 10 Apr 2023 04:42 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
Animal Actor Bobby Deol Talk About His Failure In Film Industry Said No body Takes Him Seriously
बॉबी देओल - फोटो : social media

बॉबी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तमाम बेहतरीन फिल्में दी हैं।  एक्टर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1995 में की थी। बॉलीवुड में बॉबी देओल का करियर 28 साल का है। उन्होंने अपने करियर के दौरान उतार चढ़ाव को लेकर बात की है।

Animal Actor Bobby Deol Talk About His Failure In Film Industry Said No body Takes Him Seriously
बॉबी देओल - फोटो : social media

करियर को लेकर बॉबी ने की बात
हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने फिल्मी करियर को लेकर बात की है। एक्टर ने बताया कि ऐसे कई पल आए हैं, जब उन्हें यह एहसास हुआ कि स्टारडम लंबे समय नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि अगर मैं गिर गया तो मेरे पेरेंट्स हमेशा मेरे कुशन होंगे, जो मुझे बचा लेंगे, लेकिन गिरने से दर्द होता है, उन्होंने मुझे कितनी भी कुशन दी हो। हालांकि इसके लिए मुझे खुद खड़ा होना पड़ा, कोई आपको बना या बिगाड़ नहीं सकता। स्टारडम ज्यादा नहीं टिकता है। मैं कभी एक स्टार था और यह मर गया और गायब हो गया। 

Bollywood: बॉलीवुड के ये एक्टर्स अपनी फिल्मों में कर चुके हैं खतरनाक स्टंट, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Animal Actor Bobby Deol Talk About His Failure In Film Industry Said No body Takes Him Seriously
बॉबी देओल - फोटो : social media

बॉबी देओल ने बताया-किसी ने मुझे गंभीरता से नहीं लिया
बॉबी ने आगे बताया कि एक एक्टर के तौर पर मुझे किसी ने भी गंभीरता से नहीं लिया। मुझे पता था कि मुझमें काबिलियत है, लेकिन किसी ने मुझे मौका नहीं दिया। मैंने ऐसा काम चुना था, जो मेरे लिए कारगर नहीं था, इसलिए चीजें इसके एकदम अलग हो गईं। इसलिए मैंने इस पर काम करने की कोशिश की और एक अभिनेता के रूप में खुद पर काम करना शुरू किया। 

उर्फी को नहीं मिल रहा घर, छोटे से कमरे में रहने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Actor Bobby Deol Talk About His Failure In Film Industry Said No body Takes Him Seriously
बॉबी देओल - फोटो : social media

बॉबी ने कहा वह हार गए थे
बॉबी ने इंडस्ट्री में भेदभाव को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। एक्टर ने कहा कि एक समाज में हर कोई स्वीकार किए जाने और समझे जाने के मसले से गुजरता है। सभी जानते हैं कि इंसान काफी स्वार्थी होते हैं। एक टाइम ऐसा आता है कि जब हर कोई आपको चाहता है और एक समय ऐसा भी आता है, जब आपको कोई भी नहीं चाहता है। मैं इन हालात से गुजरा हूं, मैं हार गया था, लेकिन मैं वापस से खड़ा हुआ मैंने वापस से लड़ाई लड़ी और मुझे एहसास हुआ कि मुझे यह साबित करना है कि उन्हें मेरी जरूरत है। 

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी, HC ने निर्देशक को दी चेतावनी

विज्ञापन
Animal Actor Bobby Deol Talk About His Failure In Film Industry Said No body Takes Him Seriously
बॉबी देओल - फोटो : social media

फिल्म एनिमल में नजर आएंगे बॉबी देओल
आपको बता दें कि बॉबी देओल जल्द ही फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी कर रहे हैं। वहीं फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed