{"_id":"652d38d3892e56106c0228dd","slug":"animal-actor-ranbir-kapoor-reveals-alia-bhatt-writes-emails-to-raha-everyday-details-inside-2023-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बोले- बेटी राहा को रोज ईमेल भेजती हैं आलिया भट्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बोले- बेटी राहा को रोज ईमेल भेजती हैं आलिया भट्ट
रणबीर कपूर इस समय पिता के रूप में अपनी लाइफ का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई अहम खुलासे किए। अभिनेता ने बताया कि उनकी पत्नी आलिया भट्ट हर दिन अपनी बेटी राहा को ईमेल लिखती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी भी पत्र लिखने की योजना है।
एक जर्मन पेन ब्रांड के साथ की गई बातचीत में रणबीर ने बताया कि उनकी पत्नी आलिया अपनी बेटी राहा को हर दिन एक ईमेल लिख रही हैं और वह भी उसे कुछ असाधारण पत्र लिखने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी जवानी के दिनों में बहुत सारे प्रेम पत्र लिखे थे।
3 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : social media
उन्हें अपने माता-पिता, दादा-दादी द्वारा एक-दूसरे को लिखे गए प्रेम पत्रों को देखकर अच्छा लगता है। अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए रणबीर ने यह भी बताया कि वह दूसरों के काम की नकल करने में काफी कुशल थे। वह अक्सर बिना पकड़े गए ऐसा करते थे। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों की एक घटना भी साझा की जब उन्हें आठवीं कक्षा में क्लास से रेंगते हुए बाहर निकलते हुए पकड़ा गया था, जबकि क्लास अभी भी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : social media
उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल उनके सामने आकर खड़े हो गए और उन्हें जिंदगी की सबसे कड़ी सजा मिली। उनके मुताबिक, प्रिंसिपल ने उन्हें एक जोर का तमाचा मारा और वह उस तमाचे की आवाज अब भी अपने कानों में सुन सकते हैं। बता दें कि रणबीर और आलिया ने अप्रैल 2022 में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में शादी कर ली थी।
विज्ञापन
5 of 5
एनिमल-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने उसी वर्ष अपनी बेटी राहा का स्वागत किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर अपनी अगली फिल्म 'एनिमल' के साथ दर्शकों का मनोरजंन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' से भी भिड़ती नजर आएगी।
Tiger 3: 'टाइगर 3' के प्रमोशन के लिए सलमान को नहीं मिलेगा 'पठान' का साथ, जानें मेकर्स ने क्यों लिया यह फैसला
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।