सब्सक्राइब करें

Rajkummar Rao: शाहरुख खान से कुछ खास चोरी करना चाहते हैं राजकुमार राव, अभिनेता के खुलासे से सब हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 16 Oct 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao Stree 2 actor wants to steal red jacket from Chaiyya Chaiyya song from Jawan star shahrukh Khan
राजकुमार राव, शाहरुख खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में नॉन फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद अपने अभिनय से खास जगह बनाने वाले अभिनेताओं में राजकुमार राव का नाम भी शामिल है। अपने फिल्मी करियर में किए गए किरदारों के जरिए एक्टर ने कम ही समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। यही वजह है कि राजकुमार राव अब इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता में शामिल हो चुके हैं। जहां उनके अभिनय के सभी फैंस हैं, वहीं राजकुमार राव खुद भी स्टार्स के फैन हैं। राजकुमार राव के चहेते सितारों में शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। वह अक्सर शाहरुख की तारीफ करते नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने उस चीज का खुलासा किया जिसे वह किंग खान से चोरी करना चाहते हैं।

Trending Videos
Rajkummar Rao Stree 2 actor wants to steal red jacket from Chaiyya Chaiyya song from Jawan star shahrukh Khan
राजकुमार राव - फोटो : Instagram
इन दिनों अपनी 'स्त्री 2' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जैसी फिल्मों के लिए सुर्खियां बटोर रहे राजकुमार राव एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनका दिया लेटेस्ट इंटरव्यू है। अभिनेता को हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में जलवा बिखेरते हुए देखा गया। रैंप पर धमाल मचाने के बाद राजकुमार राव ने मीडिया संस्थानों से बात की और कई खुलासे किए। इस दौरान अभिनेता ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह अपने साथी कलाकारों और यहां तक कि अपने आदर्श शाहरुख खान से क्या चोरी करना चाहते हैं। चलिए जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao Stree 2 actor wants to steal red jacket from Chaiyya Chaiyya song from Jawan star shahrukh Khan
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में दिए गए इस इंटरव्यू में राजकुमार राव ने कई खुलासे किए। लेकिन इसमें सबसे खास खुलासा शाहरुख खान से जुड़ा था, जिसमें उन्होंने यह बताया कि आखिर वह ऐसी क्या चीज है जिसे वह किंग खान से चुराना चाहते हैं। राजकुमार राव ने खुलासा करते हुए कहा, 'मैं शाहरुख खान से पूछना चाहता हूं कि वह उनके द्वारा छैया-छैया गाने में पहनी गई लाल जैकेट कहां रखी है? मैं उसे पाना चाहूंगा।'
Leo: रिलीज से पहले विजय की 'लियो' के मेकर्स ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, चौंका देगी वजह

Rajkummar Rao Stree 2 actor wants to steal red jacket from Chaiyya Chaiyya song from Jawan star shahrukh Khan
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

जब उनसे पूछा गया कि वह रणवीर सिंह से कौन सी चीज चुराएंगे, तो अभिनेता ने तुरंत जवाब दिया कि उनकी एक्सेसरीज। अभिनेता ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि अभिषेक के पास जूतों का बहुत अच्छा कलेक्शन है, सलमान खान डेनिम काफी अच्छे से कैरी करते हैं और विजय वर्मा उनके दोस्त और क्लासमेट हैं, इसलिए मुझे उनसे कुछ चुराने की जरूरत नहीं है।' इस इंटरव्यू में राजकुमार राव ने फैशन के मामले में अपने पसंदीदा स्टार की बात की और बताया कि उन्हें 40-50 के दशक का फैशन पसंद है। उन्हें दिलीप साहब, संजीव सर, जेम्स डीन और ब्रैंडन जैसे कलाकारों का स्टाइल पसंद है।
Tiger 3: 'टाइगर 3' के प्रमोशन के लिए सलमान को नहीं मिलेगा 'पठान' का साथ, जानें मेकर्स ने क्यों लिया यह फैसला

विज्ञापन
Rajkummar Rao Stree 2 actor wants to steal red jacket from Chaiyya Chaiyya song from Jawan star shahrukh Khan
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता फिलहाल 'स्त्री 2' की शूटिंग कर रहे हैं और जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की रिलीज के लिए तैयार होंगे। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म मार्च 2024 तक सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके साथ ही राजकुमार के पास फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' भी है।
Bollywood: खतरनाक स्टंट करने से नहीं डरती ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, इन फिल्मों में दिखेगा जबर्दस्त एक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed