फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal Advance Booking: 'एनिमल' की धुआंधार एडवांस बुकिंग जारी, बंपर ओपनिंग के लिए तैयार रणबीर कपूर की फिल्म

Wed, 29 Nov 2023 11:33 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 29 Nov 2023 11:33 AM IST
सार

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'एनिमल' की धुआंधार एडवांस टिकट बुकिंग जारी है। कमाई को देखते हुए इसे रणबीर कपूर के अब तक के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है। 

विज्ञापन
Animal Advance Booking latest update is 13.95 Crore for ranbir kapoor starrer sandeep reddy vanga film
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना अभिनीत आगामी फिल्म 'एनिमल' इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 'अर्जुन रेड्डी' और उसके आधिकारिक हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके संदीप रेड्डी वांगा ने इस मूवी का निर्देशन किया है। फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद से ही सीटें तेजी से भर रही हैं। यूके और यूएस में फिल्म पहले ही एडवांस बुकिंग मामले में शानदार प्रदर्शन करती देखी जा चुकी है। वहीं, 25 नवंबर को भारत में शुरू हुई एडवांस बुकिंग मामले में फिल्म पांचवें दिन भी काबिल-ए-तारीफ प्रदर्शन करती देखी गई है। मूवी के अब तक का एडवांस बुकिंग कलेक्शन इसके ब्लॉकबस्टर होने का प्रमाण देता है। 

Animal Advance Booking latest update is 13.95 Crore for ranbir kapoor starrer sandeep reddy vanga film
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ताजा रिपोर्ट की मानें तो, 'एनिमल' ने 29 नवंबर, 2023 की सुबह तक एडवांस बुकिंग में 16.55  करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब तक फिल्म के 10212 स्क्रीन्स के लिए 620318 टिकटें बिक चुकी हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि 'एनिमल' रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।

Animal Advance Booking latest update is 13.95 Crore for ranbir kapoor starrer sandeep reddy vanga film
एनिमल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'एनिमल' की एडवांस बुकिंग को देखते हुए इसके जरिए कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड टूटने की आशंका जताई जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों और समीक्षकों के जरिए खूब सराहा गया है। विक्की कौशल की आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' से टकराव के बाद भी 'एनिमल' का प्रदर्शन बेमिसाल है। रिपोर्ट तो ये भी हैं कि 'एनिमल', एडवांस बुकिंग मामले में सनी देओल की 'गदर 2' और शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को भी टक्कर दे सकती है। 

Sandeep Reddy Vanga: कबीर सिंह के लिए रणवीर सिंह थे पहली पसंद, जानें फिर शाहिद कपूर की झोली में कैसे आई फिल्म?

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Advance Booking latest update is 13.95 Crore for ranbir kapoor starrer sandeep reddy vanga film
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी हो कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 'एनिमल' की टिकट की कीमतें 250 रुपये से शुरू हैं। मल्टीप्लेक्स चेन में सामान्य सीटों के लिए टिकटें 600 रुपये तक में बिक रही हैं। रिक्लाइनर सीट के लिए 2400 रुपये तक की कीमत तय की गई है। मुंबई में भी टिकट की कीमतें बढ़ाई जा चुकी हैं। कुछ स्थानों पर यह 2200 रुपये तक पहुंच गई हैं।

Rishab Shetty: 'ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बुरा संकेत...,' कन्नड़ फिल्मों को स्वीकार न करने पर बोले ऋषभ शेट्टी

विज्ञापन
Animal Advance Booking latest update is 13.95 Crore for ranbir kapoor starrer sandeep reddy vanga film
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, इसकी एडवांस बुकिंग के मौजूदा रुझान को देखा जाए तो 'एनिमल', 'जवान' को पछाड़कर तेलुगू राज्यों में हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है। फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर और प्रेम चोपड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

IFFI: 'पंचायत 2' को मिली बड़ी सफलता, इफ्फी में मिला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज अवॉर्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed