फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal Advance Booking: शुरू हुई रणबीर कपूर की 'एनिमल' की एडवांस बुकिंग, हजारों रुपये में बिक रहे एक-एक टिकट

Sat, 25 Nov 2023 07:29 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 25 Nov 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
Animal Advance Booking open ranbir kapoor and Rashmika Mandanna film tickets price as high as Rs 2200 report
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बीते दिन गुरुवार, 23 नवंबर को फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद से फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। वहीं अब फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों को एक और खुशखबरी दी है। उन्होंने 'एनिमल' की एडवांस बुकिंग खोल दी है।

Animal Advance Booking open ranbir kapoor and Rashmika Mandanna film tickets price as high as Rs 2200 report
'एनिमल' - फोटो : Social media

'एनिमल' के लिए एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद से टिकट खिड़कियां और वेबसाइटें काफी व्यस्त हैं। लोग बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखने के लिए टिकट लेने के लिए बेताब हैं। फिल्म के लिए उत्साह पूरे देश में और विशेष रूप से मुंबई में काफी है, जहां लोग फिल्म का एक टिकट पाने के लिए हजारों खर्च करने को तैयार हैं। मुंबई के सभी प्रमुख सिनेमाघरों ने 'एनिमल' के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है और शहर में फिल्म का सबसे महंगा शो लगभग हाउसफुल है।
Emraan Hashmi: सलमान खान को 'भाई' नहीं कहते इमरान हाशमी, सुपरस्टार के लिए अभिनेता ने कही यह बड़ी बात

Animal Advance Booking open ranbir kapoor and Rashmika Mandanna film tickets price as high as Rs 2200 report
'एनिमल' - फोटो : Social media

मुंबई में 'एनिमल' का सबसे महंगा टिकट 2200 रुपये का है और यह आईनॉक्स: मैसन जियो वर्ल्ड प्लाजा, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में रात 11:30 बजे के शो के लिए है। बुकिंग वेबसाइटों पर फिल्म के लिए टिकट तेजी से बुक हो रहे हैं। पूरे शहर में अधिकांश शो की कीमत 200 रुपये से 600 रुपये के बीच है और वेबसाइटों पर 'एनिमल' के लिए भारी ट्रैफिक देखा जा रहा है। 1500 से 2000 रुपये तक के शो भी लगभग बिक चुके हैं।
Pooja Bhatt: 'जख्म' का रीमेक बनाना चाहती हैं पूजा भट्ट, 'दिल है कि मानता नहीं' को दोबारा बनाने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Advance Booking open ranbir kapoor and Rashmika Mandanna film tickets price as high as Rs 2200 report
'एनिमल' - फोटो : Social media

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर की पत्नी के रूप में रश्मिका मंदाना और उनके पिता के रूप में अनिल कपूर भी हैं। रणबीर के अलावा, अगर फिल्म में कोई ऐसा व्यक्ति है, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है तो वह बॉबी देओल हैं, जो एक खतरनाक खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
Fighter: बड़ी बेसब्री से 'फाइटर' का इंतजार कर रहे अनिल कपूर, पोस्ट साझा कर लिखी ये बात

विज्ञापन
Animal Advance Booking open ranbir kapoor and Rashmika Mandanna film tickets price as high as Rs 2200 report
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के ट्रेलर ने फैंस के बीच धमाल मचा दिया था। फिल्म में रणबीर और बॉबी का लुक फैंस को खूब पसंद आया। वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो 'एनिमल' एक दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में दस्तक देगी।
Ridhi Dogra: अब बड़े किरदारों की तरफ टिकी है रिद्धि डोगरा की नजर, बोलीं- मैंने खुद को कई बार साबित किया है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed