फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal Day 1 BO Collection: रुझानों में ही ‘एनिमल’ 60 करोड़ के पार, ‘पठान’ पर ही रुकेगी या जाएगी ‘जवान’ के पार

Fri, 01 Dec 2023 05:39 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 01 Dec 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
Animal Box office collection day 1 crosses 60 cr in early trends beats pathaan in first day opening next jawan
पठान-जवान-एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिलीज के पहले ही दिन बड़ा धमाका करने में कामयाब रही अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ न शाम पांच बजे तक के रुझानों में ही इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ की पहले दिन की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने अब शनिवार और रविवार के लिए भी जोर पकड़ लिया है। जिस रफ्तार से फिल्म की टिकटें शाम तक बिकी है, उससे ये भी लगने लगा है कि फिल्म ‘एनिमल’ साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली भारतीय फिल्म भी बन सकती है।


Animal Review: रणबीर की अदाकारी ने जीत लीं साल भर की सीटियां, संदीप ने रच ही दिया अपना अलग किस्म का सिनेमा

Animal Box office collection day 1 crosses 60 cr in early trends beats pathaan in first day opening next jawan
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की टी सीरीज निर्मित फिल्म ‘एनिमल’ के शोज दिल्ली, मुंबई और तमाम दूसरे मेट्रो शहरों में शुक्रवार की सुबह सात बजे से ही शुरू हो चुके थे। सुबह के इन शोज में दिखी भीड़ से एक संकेत ये भी मिलता है कि ओटीटी से ऊबे दर्शक अब सिनेमाघरों में किसी भी समय आने को तैयार हैं, बशर्ते उन्हें देखने को अच्छा सिनेमा मिले। फिल्म ‘एनिमल’ सिर्फ वयस्कों के लिए है। सुबह के शोज में अधिकतर तो युवा ही दिखे लेकिन कुछ दंपती भी इस फिल्म को देखने सुबह सुबह सिनेमाघरों में पहुंच चुके थे।

Animal Box office collection day 1 crosses 60 cr in early trends beats pathaan in first day opening next jawan
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सुबह का शो शुरू होने से पहले ही फिल्म ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया था और शुक्रवार की शाम पांच बजे तक के रुझानों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन की कमाई में भी इस फिल्म की ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन सारी भाषाओं को मिलाकर 57 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ‘एनिमल’ शाम बजे तक ही करीब 60 करोड़ रुपये की कमाई रिलीज के पहले दिन कर चुकी है।
Mast Mein Rehne Ka: ओटीटी पर धमाका करने को तैयार नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ, इस दिन रिलीज होगी दोनों की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Box office collection day 1 crosses 60 cr in early trends beats pathaan in first day opening next jawan
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले दिन की कमाई के अनंतिम आंकड़े रात करीब 10 बजे तक आएंगे और ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म हिंदी सिनेमा में पहले दिन की कमाई का एक नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। अब तक ये रिकॉर्ड जन्माष्टमी के दिन रिलीज हुई फिल्म ‘जवान’ के नाम है जिसने इस साल जन्माष्टमी के दिन रिलीज होकर पहले दिन 75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अगर फिल्म ‘एनिमल’ का ये रिकॉर्ड तोड़ा तो ये हिंदी सिनेमा के लिए एक बहुत ही शुभ संकेत होगा और ये फिल्म इस साल रिलीज होने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘पठान’, ‘गदर 2’ और ‘जवान’ की कड़ी में अपना नाम भी जोड़ लेगी।
Bollywood: शाही खानदान के गद्दीनशीन हैं ये सितारें, पुश्तैनी हवेलियों में गुजारा है अपना बचपन

विज्ञापन
Animal Box office collection day 1 crosses 60 cr in early trends beats pathaan in first day opening next jawan
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी की टॉप 5 फिल्में अब तक इस प्रकार हैं:
 

फिल्म   पहले दिन की कमाई (करोड़ रु. में)
जवान (2023)  75.00
पठान (2023) 57.00
वॉर (2019) 53.35
ठग्स ऑफ हिंदोस्तां (2018)  52.25
हैपी न्यू ईयर (2014) 44.97

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed