फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal Day 1 BO Collection: ‘एनिमल’ का साउथ में बड़ा धमाका, तेलुगु में सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बनी

Sat, 02 Dec 2023 08:01 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 02 Dec 2023 08:01 AM IST
सार

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ ने साउथ में बड़ा धमाका किया है। रणबीर कपूर अभिनीत यह मूवी तेलुगु में सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। 
 

विज्ञापन
Animal collects 10 crore in telugu version first hindi film to do so box office collection of day 1
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने साउथ सिनेमा के दर्शकों का भी दिल जीत लिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन अपने दक्षिण भारतीय संस्करणों से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म के सिर्फ तेलुगु संस्करण ने 10 करोड़ रुपये शुरुआती रुझानों के अनुसार कमाए हैं। फिल्म ‘एनिमल’ ने बीती रात 10 बजे तक के रुझानों में ही अपनी लागत के 20 फीसदी से कहीं ज्यादा कमाई रिलीज के पहले दिन की।



Animal Review: हिंदी सिनेमा को मिला एल्फा एंग्री यंगमैन, रणबीर कपूर और रश्मिका की अदाकारी ने जमाया असली रंग

Animal collects 10 crore in telugu version first hindi film to do so box office collection of day 1
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की टी सीरीज निर्मित फिल्म ‘एनिमल’ के शोज में रिलीज के पहले दिन सुबह से लेकर देर रात तक दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ती रही। करीब 50 फीसदी दर्शक क्षमता के साथ शुरू हुए शोज में देर रात तक दर्शकों की संख्या 70 फीसदी के करीब पहुंचने की सूचनाएं देश भर से मिल रही हैं। फिल्म ने हिंदी में तो धमाकेदार ओपनिंग ली है, फिल्म ने अकेले तेलुगु संस्करण में 10 करोड़ रुपये कमा लिए।

Bobby Deol: बॉबी देओल को देखते ही चिल्ला पड़े पैपराजी, अभिनेता ने तहेदिल से कहा शुक्रिया

Animal collects 10 crore in telugu version first hindi film to do so box office collection of day 1
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म का भाषावार कलेक्शन शुक्रवार की रात 10 बजे तक के रुझानों के अनुसार इस प्रकार रहा:

एनिमल का पहले दिन का कलेक्शन

भाषा      कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
हिंदी   50.50
तेलुगु    10.00
तमिल    00.40
मलयालम    00.01
कन्नड़    00.10
कुल   61.00
 

Tabu: तब्बू ने ठुकराई कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3'! फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों को लगा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal collects 10 crore in telugu version first hindi film to do so box office collection of day 1
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सुबह का शो शुरू होने से पहले ही फिल्म ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया था और शुक्रवार की शाम पांच बजे तक के रुझानों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन की कमाई में भी इस फिल्म की सभी भाषाओं में ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन सारी भाषाओं को मिलाकर 57 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ‘एनिमल’ ने रात 10 बजे तक के रुझानों के अनुसार करीब 61 करोड़ रुपये की कमाई रिलीज के पहले दिन की। हालांकि, सिर्फ हिंदी में ये ‘पठान’ की कमाई से पीछे रही। फिल्म ‘पठान’ ने सिर्फ हिंदी में पहले दिन 55 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
Animal collects 10 crore in telugu version first hindi film to do so box office collection of day 1
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी की टॉप 5 फिल्में अब तक इस प्रकार हैं:

 
फिल्म      पहले दिन की कमाई (करोड़ रु. में)
जवान (2023)  75.00
पठान (2023)   57.00
वॉर (2019)               53.35
ठग्स ऑफ हिंदोस्तां (2018)  52.25
हैपी न्यू ईयर (2014)              44.97
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed