फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal Day 8 BO Collection: आठवें दिन एनिमल ने जवान, पठान, गदर 2 सबको धोया, दूसरे वीकेंड का धमाल

Sat, 09 Dec 2023 08:26 AM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 09 Dec 2023 08:26 AM IST
विज्ञापन
Animal Day 8 BO Collection Ranbir Kapoor Film Beats Shahrukh Khan Jawan Pathan and Gadar 2 On Second week
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यकीन तो नहीं होता लेकिन आंकड़े भी झूठ कहां बोलते हैं? तो शुक्रवार रात तक आए अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के आंकड़ों ने हिंदी फिल्म जगत में खलबली मचाकर रख दी है। ये फिल्म इस साल रिलीज हुई सारी फिल्मों में रिलीज के आठवें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ‘एनिमल’ का रंग कायम रखने के इसके साथ ही आसार बन गए हैं। फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन जो कमाई की है, वह ‘टाइगर 3’ की रिलीज के आठवें दिन हुई कमाई के दोगुने से भी ज्यादा है।

Animal Day 8 BO Collection Ranbir Kapoor Film Beats Shahrukh Khan Jawan Pathan and Gadar 2 On Second week
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘एनिमल’ इस महीने के पहले शुक्रवार यानि 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 337.58 करोड़ रुपये कमाए। अकेले हिंदी में ये फिल्म पहले हफ्ते में 300.81 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पांच सौ करोड़ रुपये के ऊपर निकल चुका है। रिलीज के आठवें दिन फिल्म ने शानदार कमाई की है। रात 10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक ‘एनिमल’ ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को सभी भाषाओं के संस्करण मिलाकर करीब 23 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Animal Day 8 BO Collection Ranbir Kapoor Film Beats Shahrukh Khan Jawan Pathan and Gadar 2 On Second week
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस साल रिलीज हुई फिल्मों में पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के आठवें दिन 18.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रिलीज के आठवें दिन 20.50 करोड़ रुपये कमा लिए थे। शाहरुख खान की ही फिल्म ‘जवान’ ने रिलीज के आठवें दिन 21.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ‘एनिमल’ ने आठवें दिन की कमाई के इस रिकॉर्ड को भी बेहतर करते हुए शुक्रवार को शुरुआती रुझानों के मुताबिक 23 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस साल की बाकी दो बड़ी फिल्मों में से सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ का कलेक्शन रिलीज के आठवें दिन सिर्फ 10.50 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Day 8 BO Collection Ranbir Kapoor Film Beats Shahrukh Khan Jawan Pathan and Gadar 2 On Second week
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘एनिमल’ के रिलीज के दूसरे सप्ताहांत में शनिवार और रविवार को अभी और बेहतर कमाई करने की उम्मीद की जा रही है और अनुमान यही है कि ये फिल्म दूसरे हफ्ते में करीब 150 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो ये फिल्म ‘जवान’ की दूसरे हफ्ते की कमाई से भी आगे निकल सकती है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किसी हिंदी फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड फिलहाल फिल्म ‘जवान’ के पास ही है जिसने सिनेमाघरों में आठ हफ्ते तक टिके रहते हुए करीब 640.25 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
Animal Day 8 BO Collection Ranbir Kapoor Film Beats Shahrukh Khan Jawan Pathan and Gadar 2 On Second week
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस साल की टॉप 5 फिल्मों की रिलीज के पहले सात दिनों में और आठवें दिन की कमाई इस प्रकार है। सभी आंकड़े करोड़ रुपये में हैं...
 
फिल्म  लागत पहले 7 दिन आठवें दिन घरेलू कमाई वर्ल्डवाइड कमाई
एनिमल    100 337.58 23.00 360.58*   586.73*
जवान    300 368.28 21.60  640.25     1160
गदर 2      60 284.63 20.50  525.70   686
पठान  225 330.25  18.25 446.20  1055
टाइगर 3 300 219.40  10.50  282.83 462.75
*सिनेमाघरों में प्रदर्शन जारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed