{"_id":"6573bd96484a88283700a207","slug":"box-office-collection-report-second-friday-ranbir-kapoor-animal-vicky-kaushal-sam-bahadur-read-details-here-2023-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: एनिमल की रफ्तार बरकरार, जानें बॉक्स पर सैम बहादुर का कैसा है हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: एनिमल की रफ्तार बरकरार, जानें बॉक्स पर सैम बहादुर का कैसा है हाल
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने धांसू कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया था। अब दूसरे हफ्ते की शुरुआत में भी फिल्म ने अच्छा कर रही है। वहीं, सैम बहादुर भी पहले हफ्ते में संतोषजनक बिजनेस करने में सफल रही थी। आइए जानते हैं तो आठवें दिन दोनों का प्रदर्शन कैसा रहा?
एनिमल हर गुजरते दिन के साथ कमाई के नए रिकॉर्ड अपने नाम रही है। सातवें दिन फिल्म ने जवान और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर से ज्यादा कमाई कर दिग्गजों को चौंका दिया। फिल्म को देखने के लिए दर्शक लगातार सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। वीकडेज मे भी फिल्म दमदार कमाई कर रही है।
3 of 5
एनिमल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने आठवेंं दिन 23.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 361.08 करोड़ हो चुकी है। यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रणबीर कपूर की बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड संजू के नाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैम बहादुर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, एनिमल की धुआंधार कमाई के बाद भी सैम बहादुर बॉक्स ऑफिस पर बहादुरी से टिकी हुई है। फिल्म में विक्की कौशल के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म ने पहले हफ्ते में 38.8 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, माना जा रहा है कि दूसरे हफ्ते में भी यह फिल्म अच्छा बिजनेस करने में सफल होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।