फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kabir Singh: 'कबीर सिंह' के सीन्स पर हुए विवाद से परेशान नहीं थे संदीप रेड्डी, कहा- बस चार लोगों ने शोर मचाया

Fri, 01 Dec 2023 07:56 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 01 Dec 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
Animal Director Sandeep Reddy Vanga says he did not take controversy seriously over Kabir Singh kissing Scenes
कबीर सिंह और संदीप वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' आज ही रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जिन्हें आज भी कबीर सिंह के लिए याद किया जाता है। जब शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी की फिल्म रिलीज हुई थी तो यह कई विवादों में घिरी हुई थी। कई लोगों ने सोचा कि यह स्त्री-द्वेषपूर्ण है, जबकि कुछ ने सोचा कि यह हिंसक है। कुछ लोगों ने फिल्म के कुछ सीन्स का भी विरोध किया था। अब उन्होंने विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।

Animal Director Sandeep Reddy Vanga says he did not take controversy seriously over Kabir Singh kissing Scenes
कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

जब 'कबीर सिंह' को हिंसक कहा गया था, तब उस वक्त संदीप रेड्डी वांगा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जो लोग सोचते हैं कि 'कबीर सिंह' हिंसक थी, उन्हें उनकी अगली फिल्म का इंतजार करना चाहिए और वह दिखाएंगे कि हिंसा क्या होती है। खैर, वह निश्चित रूप से 'एनिमल' के साथ अपने शब्दों पर खरे उतरे हैं।
Junior Mehmood: जूनियर महमूद की सेहत नाजुक होने की वायरल खबर की यह है असली सच्चाई, पढ़िए ‘अमर उजाला’ की तफ्तीश

Animal Director Sandeep Reddy Vanga says he did not take controversy seriously over Kabir Singh kissing Scenes
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

'एनिमल' के प्रमोशन के दौरान संदीप रेड्डी वांगा ने 'कबीर सिंह' में बिना सहमति के किस करने को लेकर हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने वास्तव में उस विवाद को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने विवाद के बारे में नहीं सोचा और वास्तव में यह भी नहीं सोचा कि 'कबीर सिंह' एक विवादास्पद फिल्म थी। हाल ही में दिए इंटरव्यू में निर्देशक ने कहा कि केवल चार-पांच लोग नाराज थे और उन्होंने चारों ओर शोर मचाया और इसलिए उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
Tiger 3: 'टाइगर 3' की OTT घोषणा से पहले जानें कहां देख सकते हैं स्पाई यूनिवर्स की फिल्में, आ जाएगा मजा

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Director Sandeep Reddy Vanga says he did not take controversy seriously over Kabir Singh kissing Scenes
कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ इसलिए कि चार लोगों ने इसके बारे में लेख लिखे, अन्य लोग और अधिक लिखने के लिए प्रेरित हुए। कुल मिलाकर 20 से अधिक लोगों ने ऐसा महसूस नहीं किया और यह सिर्फ उनका दृष्टिकोण था। उन्होंने कहा कि हमें अभी इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए, भूल जाओ कबीर सिंह को'। इससे पहले शाहिद और कियारा दोनों ने फिल्म का बचाव किया था और उनकी राय थी कि यह सिर्फ एक असफल प्रेम कहानी थी। कियारा ने कहा था कि रिश्ते बहुत जटिल होते हैं और किसी तीसरे व्यक्ति के लिए यह कहना आसान होता है कि रिश्ते से बाहर निकलो, लेकिन रिश्ते में रहने वाले लोगों के लिए यह एक और बड़ी परेशानी है।
Don 3: 'बदलाव तो स्वाभाविक है', 'डॉन 3' में शाहरुख खान की जगह लेने के बाद हुई ट्रोलिंग पर बोले रणवीर सिंह

विज्ञापन
Animal Director Sandeep Reddy Vanga says he did not take controversy seriously over Kabir Singh kissing Scenes
एनिमल-संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें संदीप रेड्डी वांगा की आज रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' के बारे में तो फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में रणबीर सिंह, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर समेत कई कलाकार हैं। रणबीर अपने पिता के प्यार में जानवर और हिंसक बन जाते हैं। वहीं, बॉबी ने खलनायक की भूमिका निभाई है।
Ananya Panday: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी अनन्या, एक्ट्रेस ने जताया आभार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed