सब्सक्राइब करें

Triptii Dimri: एनिमल ने तृप्ति के करियर में लगाए चार चांद, इन आगामी फिल्मों से मचाएंगी धमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 30 May 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Animal Fame Actress Triptii Dimri Upcoming Movies Dhadak 2 Bad Newz Bhool Bhulaiyaa 3 Animal Park
तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला

साल 2023 के आखिरी महीने में रिलीज हुई फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में कुछ मिनटों का रोल निभाकर त़प्ति डिमरी ने सनसनी मचा दी थी। फिल्म में उनका निभाया गया 'भाभी 2' का किरदार लोगों को खूब पसंद आया था। इसके बाद वे नेशनल क्रश बन गईं और उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला। यह कहना गलत नहीं होगा कि एनिमल की सफलता का सबसे अधिक फायदा तृप्ति के ही करियर को पहुंचा है। मौजूदा समय में वे एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं। आइए जानते हैं उनकी आगामी फिल्मों के बारे में...


Farah Khan: नसीरुद्दीन से परेशान होकर फराह खान ने छह दिन में निपटाई शूटिंग, साझा किया इस फिल्म से जुड़ा किस्सा

Trending Videos
Animal Fame Actress Triptii Dimri Upcoming Movies Dhadak 2 Bad Newz Bhool Bhulaiyaa 3 Animal Park
धड़क 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धड़क 2  

हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म धड़क 2 का एलान किया है। फिल्म का छोटा सा प्रोमो जारी करते हुए निर्माताओं ने यह जानकारी दी थी कि इसमें तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल कर रही हैं। यह फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Fame Actress Triptii Dimri Upcoming Movies Dhadak 2 Bad Newz Bhool Bhulaiyaa 3 Animal Park
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम
बैड न्यूज

गुड न्यूज के बाद धर्मा प्रोडक्शन जल्द ही बैड न्यूज लेकर आने वाली है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विक्की कौशल और एमी विर्क मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, तृप्ति फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम किया है। यह फिल्म 19 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

Animal Fame Actress Triptii Dimri Upcoming Movies Dhadak 2 Bad Newz Bhool Bhulaiyaa 3 Animal Park
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3

अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म भूल भुलैया 3 का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म में कार्तिक आर्यन एक बार फिर से रूह बाबा बनकर लोगों को हंसाते नजर आने वाले हैं। वहीं, इस फिल्म में तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। कुछ ही समय पहले फिल्म के एक पोस्टर में वे नजर आई थीं।

विज्ञापन
Animal Fame Actress Triptii Dimri Upcoming Movies Dhadak 2 Bad Newz Bhool Bhulaiyaa 3 Animal Park
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम
एनिमल पार्क

एनिमल के बाद एनिमल पार्क का भी एलान हो चुका है। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनने जा रही है इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में तृप्ति भी अहम भूमिका में दिखेंगी। फिलहाल यह फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन के चरण में है।
Mirzapur 3: क्या जुलाई में होगा मिर्जापुर 3 का प्रीमियर? निर्माताओं की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed