{"_id":"65489309e605fb31710b774a","slug":"animal-fame-ranbir-kapoor-alia-bhatt-daughter-raha-turns-1-neetu-kapoor-and-soni-razdan-shower-love-2023-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raha Kapoor Birthday: एक साल की हुई रणबीर-आलिया की बेटी राहा कपूर, दादी-नानी ने कुछ इस तरह लुटाया अपना प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raha Kapoor Birthday: एक साल की हुई रणबीर-आलिया की बेटी राहा कपूर, दादी-नानी ने कुछ इस तरह लुटाया अपना प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:48 PM IST
सार
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर आज एक साल की हो गई है। इस खास मौके पर दादी नीतू कपूर और नानी सोनी राजदान ने राहा को एक साल की होने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपना स्नेह बरसाया है।
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर आलिया भट्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आलिया फिल्म 'जिगरा' को लेकर इन दिनों खबरों में हैं। वहीं रणबीर फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आलिया भट्ट फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। आज 6 नवंबर को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा का पहला जन्मदिन है।
2 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आज राहा कपूर एक साल की हो गई है। इस खास मौके पर दादी नीतू कपूर और नानी सोनी राजदान ने राहा को एक साल की होने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपना स्नेह बरसाया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले साल नवंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। आज आलिया-रणबीर की नन्हीं परी एक साल की हो गई है। इस मौके पर परिवार के सदस्य, दोस्त और फैंस राहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
3 of 5
राहा कपूर बर्थडे
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राहा को जन्मदिन की विशेष शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, 'और इस तरह वह 1 साल की हो गई। मेरी अनमोल गुड़िया राहा को पहला जन्मदिन मुबारक हो। हम तुम्हें चांद तक और वापस प्यार करते हैं।' इसके साथ ही उन्होंने दिल के गुब्बारे के स्टिकर साझा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राहा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने मूल रूप से यह संदेश अपने हैंडल पर लिखा था और इसे उनकी मां ने दोबारा इसे साझा किया है। वहीं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी पोती राहा कपूर के लिए इंस्टा स्टोरी पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं साझा की हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राहा कपूर बर्थडे
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनी राजदान ने लिखा, 'ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात है कि आप हमारी दुनिया में आए। विश्वास नहीं हो रहा कि पूरा एक साल हो गया! जन्मदिन मुबारक हो प्रिय राहा। आपको जन्मदिन मुबारक हो' इसके साथ ही उन्होंने गुलाबी दिल वाले इमोजी साझा किए हैं। आलिया-रणबीर ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। ऐसे में आज फैंस को इंतजार है कि बेटी के एक साल के होने पर वह राहा का चेहरा दुनिया को दिखा देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।