फिल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फिल्म जगत में एक थ्योरी ये बहुत तेजी से फैल रही है कि इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर की पत्नी का रोल रश्मिका मंदाना से पहले अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को ऑफर हुआ था। फिल्म के निर्माण से शुरू से जुड़े लोग भी इन खबरों को पढ़कर हैरान हैं। इस मामले में तफ्तीश करने पर जो तथ्य सामने आया है, वह कुछ और ही है।
Animal Heroine Fact Check: क्या परिणीति को ऑफर हुआ था रश्मिका वाला रोल, वायरल खबर की ये है असली सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट पर अपने फैंस क्लब की दो दिन पहले ही क्लास लगाने वाली परिणीति इन दिनों सांसद राघव चड्ढा से शादी के बाद पारिवारिक क्षणों का आनंद ले रही हैं, लेकिन वह अपनी कर्मभूमि मुंबई की भी पूरी खबर रख रही हैं। बताते हैं कि फिल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर देखने को लेकर परिणीति भी खासी उत्सुक रहीं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद किसी तरह इस फिल्म से अपना नाम जुड़ने की बात भी परिणीति के प्रशंसक लोगों को याद दिला रहे हैं, वहीं कुछ प्रशंसक तो यहां तक लिख रहे हैं कि फिल्म में रश्मिका वाला रोल पहले परिणीति को ही ऑफर हुआ था।
फिल्म ‘एनिमल’ के निर्माण से जुड़े सूत्र बताते हैं कि रश्मिका मंदाना ही फिल्म की हीरोइन के लिए इसके निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद थीं, परिणीति को फिल्म में दूसरी हीरोइन के किरदार के लिए साइन किया गया था। बाद में बात न बनने पर परिणीति ने जब फिल्म छोड़ी तो इस किरदार में फिल्म ‘कला’ और उससे पहले फिल्म ‘बुलबुल’ में शानदार अभिनय करने वाली अभिनेत्री तृप्ति डिमरी को साइन कर लिया गया।
Kadak Singh: 'कड़क सिंह' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही ये बांग्लादेशी अभिनेत्री, पंकज त्रिपाठी के साथ जमेगी जोड़ी
हालांकि, जिस तरह से ट्रेलर में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की बस दम भर झलक दिखाई गई, उसे देखने के बाद परिणीति के जानने वालों ने भी उन्हें फोन कर अपने फैसले पर टिके रहने के लिए बधाई दी। अंबाला, हरियाणा में जन्मी परिणीति चोपड़ा लंबे अरसे तक यशराज फिल्म्स में काम करती रही हैं। वहीं उन्हें अपनी पहली फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ (2011) में काम करने का मौका मिला और तब से बतौर अभिनेत्री वह करीब करीब सारे प्रयोग बड़े परदे पर कर चुकी हैं।
Kajol: 'काजोल को ऑफर की गई थी दिल से लेकिन..' , करण जौहर ने कॉफी विद करण 8 में अभिनेत्री की भूल का किया खुलासा
परिणीति आखिरी बार बड़े परदे पर फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आई थीं। और, अब उनके पास सिर्फ एक ही निर्माणाधीन फिल्म है ‘अमर सिंह चमकीला’ जो अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। चमकीला का नाम पंजाब के महान गायकों की सूची में शुमार है। उनकी शोहरत को लेकर जलने वालों ने उनको सिर्फ 27 साल की उम्र में गोलियों से सरेराह भून दिया था। चमकीला की ये बायोपिक निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली ने बनाई है।
Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी ने जारी किए ‘मैं अटल हूं’ के दिल लूट लेने वाले पोस्टर, हर एक अदा सबसे निराली