भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पूरे देश में जबर्दस्त लोकप्रियता थी। राजनीति की दुनिया में उनकी असाधारण जीवन यात्रा को जीवंत करने वाली फिल्म मैं अटल हूं जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में मुख्य किरदार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पंकज त्रिपाठी ने निभाया है। फिल्म से पंकज त्रिपाठी का पहला लुक जारी होने के बाद से दर्शक इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी ने जारी किए ‘मैं अटल हूं’ के दिल लूट लेने वाले पोस्टर, हर एक अदा सबसे निराली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच पंकज ने मंगलवार (28 नवंबर) को फिल्म के चार नए पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर लोगों की उत्सुकता में और अधिक इजाफा कर दिया। फिल्म के नए पोस्टर में अभिनेता हूबहू अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिख रहे हैं। उनका यह लुक देखकर फैंस हैरानी जताते हुए उनकी जमकर प्रशंसा भी कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर चार नए पोस्टर जारी करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कैप्शन में लिखा, “हार्ट ऑफ गोल्ड… मैन ऑफ स्टील… एक बहुमुखी कवि… नए भारत के के लिए दूरदर्शिता रखने वाले अटल बिहारी वाजपेयी की कहानी मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में।”
मैं अटल हूं की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन रवि जाधव ने किया है। इसे रवि ने ही ऋषि विरमानी के साथ मिलकर लिखा भी है। इसका निर्माण, विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली ने किया है।
बता दें कि पंकज त्रिपाठी को आखिरी बार फिल्म ओएमजी 2 में देखा गया था। फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 150 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। गदर 2 की आंधी के बीच फिल्म टिकट खिड़की पर मजबूती से टिके रहने में कामयाब साबित हुई थी। अभिनेता के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वे जल्द ही कड़क सिंह में नजर आने वाले हैं। इल फिल्म से बांग्लादेशी अभिनेत्री जया एहसान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम रखने जा रही हैं। फिल्म को जी5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।
Salman Khan: सलमान खान की फिल्म 'द बुल' को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग