फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal OTT Release: 26 जनवरी को ही ओटीटी पर गूंजेगी एनिमल की दहाड़, हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सुलझा विवाद

Tue, 23 Jan 2024 08:12 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 23 Jan 2024 08:12 AM IST
सार

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की ओटीटी रिलीज पर बड़ा अपडेट सामने आया है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने निर्धारित समय पर ही स्ट्रीम होगी। 
 

विज्ञापन
Animal OTT Release 26 January On Netflix t Series Cine 1 Studio announce settlement in Delhi High Court
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी को दर्शकों का कितना प्यार मिला, इसका अंदाजा इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही लगाया जा सकता है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस मूवी को देखने से चूक गए हैं, और इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, ब्लॉकबस्टर सफलता के बावजूद फिल्म कानूनी पचड़ों में फंस गई। हाल ही में फिल्म 'एनिमल' के सह-निर्माताओं में से एक सिने1 स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड ने ओटीटी प्लेटफार्मों पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद हाई कोर्ट ने समन जारी कर टी-सीरीज को तलब किया। इस समन के बाद इसकी ओटीटी रिलीज के रुकने की अटकलें थीं। लेकिन, ऐसा नहीं है फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर निर्धारित समय पर दस्तक देगी, लेकिन कैसे? चलिए जान लेते हैं-

Animal OTT Release 26 January On Netflix t Series Cine 1 Studio announce settlement in Delhi High Court
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'ए' सर्टिफिकेट, कुछ विवादित डॉयलॉग्स और सीन्स समेत 3 घंटे 21 मिनट लंबी होने के बावजूद 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। वहीं, सिने 1 स्टूडियो की ओर से दायर की गई शिकायत के बाद इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस को तगड़ा झटका लगा था। हालांकि, अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर खुशखबरी सामने आई है। दिल्ली हाई कोर्ट को सोमवार को सूचित किया गया कि सुपर कैसेट्स और सिने 1 स्टूडियो - एनिमल के सह-निर्माताओं ने बॉलीवुड फिल्म से संबंधित अनुबंध संबंधी दायित्वों के कथित उल्लंघन के संबंध में अपना विवाद सुलझा लिया है।

Animal OTT Release 26 January On Netflix t Series Cine 1 Studio announce settlement in Delhi High Court
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

सिने 1 स्टूडियोज ने सुपर कैसेट्स के खिलाफ हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया था, और डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और इसके सैटेलाइट प्रसारण पर 'एनिमल' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा में अमिताभ से योगी आदित्यनाथ की मुलाकात, यूपी सीएम ने इस अंदाज में किया अभिवादन

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal OTT Release 26 January On Netflix t Series Cine 1 Studio announce settlement in Delhi High Court
'एनिमल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोमवार को सिने 1 स्टूडियोज और सुपर कैसेट्स के वकील ने जस्टिस संजीव नरूला को बताया कि दोनों पक्षों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं, और इसे रिकॉर्ड पर लाया जाएगा। हाई कोर्ट के वकीलों ने वकीलों की दलीलों पर गौर किया और उनसे समझौते को रिकॉर्ड पर लाने को कहा और मामले को 24 जनवरी को विचार के लिए सूचीबद्ध किया। सिने1 स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड ने सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट (टी-सीरीज) पर आरोप लगाया था कि उन्होंने समझौते का उल्लंघन किया है, और उन्हें अपने हिस्से का एक भी पैसा नहीं मिला है। इसके जवाब में सुपर कैसेट्स ने कहा था कि याचिकाकर्ता को 2.6 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था, जिसकी जानकारी उन्होंने अदालत के सामने नहीं रखी।

Fighter: 'फाइटर' के प्रमोशन से दीपिका पादुकोण क्यों हैं गायब? डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया खुलासा

विज्ञापन
Animal OTT Release 26 January On Netflix t Series Cine 1 Studio announce settlement in Delhi High Court
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

18 जनवरी को, हाई कोर्ट ने सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, नेटफ्लिक्स इंडिया और क्लूवर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क लिमिटेड) को समन जारी कर प्रतिक्रिया मांगी थी। इसके बाद 'एनिमल' के सह-निर्माताओं सुपर कैसेट्स और सिने 1 ने एक समझौते पर हस्ताक्षर कर विवाद सुलझा लिया है। 'एनिमल' संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार की टी सीरीज द्वारा निर्मित है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, बॉबी देओल, अनिल कपूर और शक्ति कपूर अहम भूमिका में हैं।

Kareena Kapoor: सैफ अली खान की सर्जरी के बाद घर लौटीं करीना कपूर, पैपराजी को किया इग्नोर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed