फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' से 'गीतांजलि' का दमदार पोस्ट जारी, फैंस को भाया रश्मिका का 'अति सुंदर' लुक

Sat, 23 Sep 2023 04:46 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 23 Sep 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
Animal Rashmika Mandanna character Geetanjali first look poster out fans say ati sundar watch here
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल' को लेकर सिनेप्रेमियो के बीच काफी बज बना हुआ है। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने आज यानी शनिवार को फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका के किरदार गीतांजलि का धांसू पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर बेचैनी बढ़ा दी है। 

Animal Rashmika Mandanna character Geetanjali first look poster out fans say ati sundar watch here
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर अपने इस किरदार का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें रश्मिका का लुक काफी शानदार लग रहा है। बिखरे बालों के साथ लाल और सफेद रंग की साड़ी में अभिनेत्री काफी खूबसूरत लग रही हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में लिखा, 'आपकी गीतांजलि।'

Animal Rashmika Mandanna character Geetanjali first look poster out fans say ati sundar watch here
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

कथित तौर पर रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' में लवर्स की भूमिका निभाएंगे। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि दोनों ने पिछले साल फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मनाली गए थे। बीते दिनों फिल्म के मेकर्स ने एनिमल से अनिल कपूर के किरदार 'बलबीर सिंह' का पोस्टर जारी किया था।

Varun Dhawan: कीर्ति सुरेश के साथ ऑटोरिक्शा की सवारी का आनंद उठाते नजर आए वरुण धवन, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Rashmika Mandanna character Geetanjali first look poster out fans say ati sundar watch here
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्टर में रश्मिका मंदाना के लुक की नेटिजंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अति सुंदर।" वहीं, दूसरे ने  लिखा, "हमारी गीतांजलि बहुत सुंदर है।" एक अन्य ने लिखा, “एनिमल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।” एक दूसरे यूजर ने लिखा,"ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।"

Singham 3: 'सिंघम' से लोगों को जा रहा गलत संदेश, फिल्म पर फूटा बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति का गुस्सा

विज्ञापन
Animal Rashmika Mandanna character Geetanjali first look poster out fans say ati sundar watch here
फिल्म एनिमल - फोटो : social media

एनिमल में रणबीर के अलावा बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिकाओं में हैं। एनिमल पहले 11 अगस्त को सनी देओल की देशभक्ति ड्रामा गदर 2 और अक्षय कुमार की व्यंग्यात्मक कॉमेडी ओएमजी 2 के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। एनिमल एक दिसंबर को पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी में शामिल होंगी सानिया मिर्जा, जल्द पहुंचेंगी उदयपुर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed