बॉक्स ऑफिस से लेकर दर्शकों के दिलों तक इन दिनों सिर्फ और सिर्फ 'एनिमल' का राज देखने को मिला रहा है। बॉलीवुड को 'कबीर सिंह' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले संदीप रेड्डी वांगा जब पर्दे पर वापस लौटे तो उन्होंने कभी न देखा कमाल कर दिखाया। 'एनिमल' की कहानी, निर्देशन से लेकर इसके कलाकारों के चयन तक के लिए सभी दिल खोलकर संदीप रेड्डी वांगा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इसके कलाकार भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सभी कलाकारों में तृप्ति डिमरी को सबसे ज्यादा फायदा होता नजर आ रहा है। इन सबके अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस रोल के लिए सारा अली खान ने भी ऑडिशन दिया था। लेकिन...
{"_id":"6571b4a4473d910ba5023573","slug":"animal-sara-ali-khan-was-auditioned-but-rejected-for-tripti-dimri-role-ranbir-kapoor-sandeep-reddy-vanga-film-2023-12-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Animal: सारा अली खान की झोली में जाता 'जोया' का किरदार! फिर यूं तृप्ति डिमरी ने मारी 'एनिमल' में एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Animal: सारा अली खान की झोली में जाता 'जोया' का किरदार! फिर यूं तृप्ति डिमरी ने मारी 'एनिमल' में एंट्री
Thu, 07 Dec 2023 05:54 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 07 Dec 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
सारा अली खान, तृप्ति डिमरी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृप्ति डिमरी
- फोटो : insta
रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के मुख्य अभिनेताओं के अलावा जिस एक कलाकार ने सबके ज्यादा दर्शकों को आकर्षित किया है, वह अभिनेत्री तृप्ति डिमरी हैं। फिल्म में जोया का किरदार निभाकर रणबीर कपूर के साथ एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन देने वाली तृप्ति डिमरी को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में अपने रोल के लिए बेहद प्यार और सराहना मिल रही है। जहां एक तरफ तृप्ति डिमरी ने अपनी किरदार को जानदार तरीके से निभाकर सभी के दिल में अमिट छाप छोड़ी है, वहीं अब खबर आ रही है कि इस किरदार के लिए बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की बेटी, सारा अली खान ने भी ऑडिशन दिया था। हालांकि, बात न बन सकी।
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स की मानें तो 'एनिमल' में जोया के किरदार के लिए एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी ऑडिशन दिया था। जहां परिणीति चोपड़ा को मुख्य भूमिका निभानी थी, वहीं सारा ने सेकेंड लीड एक्ट्रेस के लिए ऑडिशन दिया था। कथित तौर पर सारा अली खान को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई थी और उन्होंने इसका हिस्सा बनने की इच्छा व्यक्त की थी। हालांकि, सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि संदीप रेड्डी वांगा उन्हें कास्ट करने को लेकर उत्साहित नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि संदीप रेड्डी वांगा को यकीन था कि सारा अली खान इस भूमिका के लिए सही नहीं होंगी और इस तरह के बोल्ड किरदार को प्रभावी ढंग से चित्रित नहीं कर पाएंगी। हालांकि, सारा अली खान और संदीप रेड्डी वागां ने अभी तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पर जो भी हो सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो जोया के किरदार के लिए तृप्ति डिमरी को चुनना संदीप रेड्डी वांगा का बिल्कुल सही फैसला था। आपको बता दें, रश्मिका मंदाना के किरदार के लिए भी पहले परिणीति चोपड़ा से संपर्क किया गया था।
Atlee Kumar: 'द आर्चीज' के फैन हुए एटली, निर्देशक ने बांधे सुहाना, खुशी और अगस्त्य नंदा की तारीफों के पुल
Atlee Kumar: 'द आर्चीज' के फैन हुए एटली, निर्देशक ने बांधे सुहाना, खुशी और अगस्त्य नंदा की तारीफों के पुल
विज्ञापन
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार विक्की कौशल के साथ 'जरा हटके जरा बचके' में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। वह अगली बार अनुराग बसु की 'मेट्रो...इन दिनों' में आदित्य रॉय कपूर के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इसके साथ ही सारा की झोली में थ्रिलर-ड्रामा 'ऐ वतन मेरे वतन' भी है। इस फिल्म की कहानी 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।