{"_id":"660d394fa8db69f39e0d2d98","slug":"animal-star-ranbir-kapoor-gifts-himself-a-brand-new-luxury-bentley-continental-car-video-viral-on-social-media-2024-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने खुद को गिफ्ट की नई बेंटले कार, मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने खुद को गिफ्ट की नई बेंटले कार, मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 03 Apr 2024 04:49 PM IST
सार
रणबीर के कलेक्शन में मर्सिडीज-एएमजी जी 63, रेंज रोवर इवोक, रेंज रोवर स्पोर्ट, ऑडी ए8 और ऑडी आर8 कार शामिल है। पिछले साल रणबीर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट को उनकी रेंज रोवर में नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के लिए जाते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड सेलेब्स में कारों को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इन सितारों के कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक कार शामिल हैं। इन सितारों की लिस्ट में रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है। रणबीर को भी हाई-एंड कारों का काफी शौक है। अब उन्होंने अपने इस कलेक्शन में एक और लग्जरी कार शामिल की है।
2 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर ने एक नई लक्जरी कार खरीदी है। अभिनेता ने नीले रंग की बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी वी8 खरीदी है, जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपये है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें उनकी ये शानदार कार दिखाई दे रही है। वीडियो में रणबीर कार चलाते हुए मुंबई की सड़कों पर ड्राइव करते नजर आ रहे हैं।
वहीं एक वीडियो में अभिनेता भीख मांग रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुछ पैसे देते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस को रणबीर कपूर की नई कार बेहद पसंद आ रही है। फैंस वीडियोज में कमेंट कर अभिनेता को उनकी नई कार बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी वी8 के लिए बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : social media
पिछले साल उनके जन्मदिन पर एक रिपोर्ट में बताया गया था कि रणबीर के कलेक्शन में मर्सिडीज-एएमजी जी 63, रेंज रोवर इवोक, रेंज रोवर स्पोर्ट, ऑडी ए8 और ऑडी आर8 जैसी कार शामिल है। पिछले साल रणबीर और उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट को उनकी रेंज रोवर में नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के लिए जाते हुए देखा गया था। इस दौरान आलिया को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में नजर आए। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। उनके पास पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं। रणबीर जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उनके 'एनिमल' के सीक्वल 'एनिमल पार्क' भी है। वहीं, रणबीर 'ब्रह्मास्त्र 2' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर नितेश तिवारी की 'रामायण' में राम की भूमिका में दिखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।