फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal Twitter Reaction: एनिमल का ट्रेलर देख फैंस की कांपी रूह, रणबीर कपूर के खूंखार अभिनय को दिए पूरे नंबर

Thu, 23 Nov 2023 05:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 23 Nov 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
Animal Twitter Reaction Fans Gave Full Number To Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Bobby Deol Acting
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड में अपने अभिनय और स्टाइल से फैंस के दिलों में राज करने वाले रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस भी फिल्म के ट्रेलर का काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब मेकर्स ने फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है और सोशल मीडिया पर इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं कि रणबीर कपूर की 'एनिमल' को ट्विटर पर कैसा रिएक्शन मिल रहा है।

Animal Twitter Reaction Fans Gave Full Number To Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Bobby Deol Acting
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर के दिखाए गए एक्शन सीन्स को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कोई बॉबी देओल की एक्टिंग पर फिदा हो गया है तो किसी का दिल रणबीर कपूर के अभिनय ने जीत लिया। इन दोनों के अभिनय के अलावा फैंस अनिल कपूर को लेकर भी सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई फैंस ने यह रणबीर की अब तक की बेस्ट फिल्म बताया है।
 

Animal Twitter Reaction Fans Gave Full Number To Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Bobby Deol Acting
एनिमल का गाना अरजन वेली - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा है, 'रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म का ट्रेलर देखकर मैं बुरी तरह से डर गया, जब तक ये गाना शुरू नहीं हुआ मैं लगातार रो रहा था। फिल्म सच में काफी अच्छी होने वाली है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Twitter Reaction Fans Gave Full Number To Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Bobby Deol Acting
एनिमल ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 एनिमल फिल्म में बॉबी देओल के साथ रणबीर के फाइट सीन को देखकर लोग हैरान हैं। दूसरे यूजर ने कहा, 'बॉबी देओल के अभिनय को लेकर मैं बहुत उत्साहित हो रहा हूं। उन्होंने सच में काफी मेहनत की है फिल्म मेंं।'
 

विज्ञापन
Animal Twitter Reaction Fans Gave Full Number To Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Bobby Deol Acting
'एनिमल' का ट्रेलर - फोटो : Social media

एक और यूजर ने लिखा, ' एनिमल फिल्म में रणबीर के अभिनय को लेकर मैं काफी हैरान हूंं। यह उनकी करियर के लिए टर्निंग पॉइंट होने वाला है। इसी के साथ लोगों ने रणबीर को 'धूम 4' में कास्ट करने के लिए पेटिशन साइन करना शुरू कर दिया है।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed